Latest Posts
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

डीएम ने किया नवनिर्मित गौशाला का औचक निरीक्षण, एक सप्ताह में गोवंश शिफ्ट करने के निर्देश

बरखेड़ा । जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रविवार को विकास खंड बरखेड़ा के ग्राम बहादुरपुर हुक्मी स्थित नवनिर्मित वृहद गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी बरखेड़ा, ग्राम सचिव और लेखपाल को सख्त निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र के निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गौशाला में संरक्षित किया जाए। जिलाधिकारी के इस कड़े रुख के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
​निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी की नजर गौशाला के पड़ोस में जल निगम द्वारा बनाई जा रही पानी की टंकी की बाउंड्री वॉल पर पड़ी। निर्माण कार्य में घटिया ईंटों का प्रयोग देख डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर ठेकेदार के मौजूद न होने के कारण उन्होंने वहां काम कर रहे मिस्त्री को तत्काल खराब ईंटें हटाकर मानक के अनुरूप अच्छी ईंटें लगाने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में 200 गोवंशों की क्षमता वाली इस वृहद गौशाला को वर्ष 2024 में मंजूरी मिली थी। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा 1.60 करोड़ रुपये की लागत से जनवरी 2025 में इसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। हालांकि, गौशाला की बाउंड्री वॉल का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य अभी भी बाकी है, जिसे जल्द पूरा करने की चुनौती प्रशासन के सामने है।
निर्माण करा रही इकाई के अधिशासी अभियंता मोहित शर्मा ने बताया कि जल भराव के कारण काम तीन महीने लेट हो गया फिर भी समय रहते कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!