Latest Posts
   
home 

दुःस्साहस- बेसिक स्कूलों में की पड़ताल तो धमकी सुनने को रहें तैयार

mohit johari @ express views

पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की अनियमितताओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा की जा रही अनियमितताओं या निकम्मेपन कि अगर कोई भी पत्रकार पोल खोल रहा है, तो सावधान हो जाइए क्योंकि स्कूलों शिक्षक-शिक्षिकाएं किसी भी हद को पार कर सकते हैं और पत्रकार पर रंगदारी या यौन उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप लगाकर पत्रकार को हतोत्साहित कर सकते है। यह बात उन स्कूलों पर ही साबित नहीं होती जिन स्कूलों में पत्रकार पड़ताल के लिए गए हो उन स्कूलों पर भी यह बात लागू हो रही है जिन स्कूलों में पत्रकार ने कदम ही ना रखा हो। ऐसा ही एक मामला ललौली खेड़ा ब्लॉक के एक स्कूल का प्रकाश में आया है। पड़ोसी स्कूल में शिक्षक से पड़ताल करने पहुंचे पत्रकारों ने जब दूसरे स्कूल पर नजर दौड़ाई तो अनियमितताओं का भंडार नजर आया पत्रकारों ने बखूबी बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आईना दिखाते हुए स्कूल की अनियमितताओं से रूबरू कराया और शासकीय धन राशि का किस तरीके से दुरुपयोग किया जा रहा है, इसका भी भली-भांति उल्लेख किया। स्कूल की पूरी हकीकत का बखान करते ही स्कूल की महिला टीचर खुद में ही आग बबूला हो गयीं और पत्रकार को फोन पर ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से कई बार धमकी भरे लहजे में बौखलाहट झाड़ने लगी। इस बौखलाहट के पीछे कुछ और नहीं बल्कि आगे से कोई भी पत्रकार टीचर की किसी अनियमितता का खुलासा ना करें ताकि वो स्कूल में शासकीय धन का दुरुपयोग कर सकें।


आपको बता दें कि लाखों रुपये प्रतिबर्ष खर्च होने के बाद भी स्कूलों की व्यवस्था जर्जर है। स्कूल में बड़ी अनियमितताओं का खुलासा करने बाले पत्रकारों को टीचरों की गुंडई और दबंगई का सामना करना पड़ रहा है। हालही में, स्कूली अनियमितताओं और शासन के फरमान की अनदेखी करने बाले स्कूल की खबर क्या छपी कि स्कूल की पोल खुलते ही ललौरीखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय की महिला टीचर आक्रोशित हो गई और फोन पर पत्रकार को धमकाकर हतोत्साहित करने का दुस्साहस कर बैठी। महिला टीचर ने पत्रकारों को आइंदा खबर न छापने की धमकी देते हुए कभी अश्लीलता और कभी रंगदारी मांगने का मनगढंत आरोप लगाते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दे दी। फिलहाल महिला टीचर की फोन के कॉल रिकार्डर में कैद हुई वार्तालाप ने बेसिक स्कूलों की छवि को स्पष्ट कर दिया है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!