Latest Posts
   
home 

एन टी पी सी प्रबंधक के घर से 40 लाख की चोरी करने वाले चोर सामान सहित गिरफ्तार

रिपोर्ट:ह्र्दयेंद्र कुमार श्रीवास्तव

शक्तिनगर(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में पुलिस की स्क्वाड टीम द्वारा एन टी पी सी प्रबंधक के घर से 40 लाख की चोरी करने वाले चोरों को सामान सहित कर लिया है।

चोरी में बरामद लैपटॉप और कैश

ज्ञात हो कि एन टी पी सी शक्तिनगर प्रबंधक के घर से 40 लाख की चोरी हुई थी जिसमें 4 आरोपियों को पुलिस की स्क्वाड टीम ने सामान एवं नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इनमें संजय सिंह, लालजी गोड़,दिलीप केवट एवं विशाल भारती यह सभी विंध्यानगर, सिंगरौली मध्य प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस की स्क्वाट टीम में अंजनी राय शक्ति नगर थाना प्रभारी निरीक्षक एवं प्रवीण कुमार सिंह अपने सभी पुलिसकर्मियों के साथ सफलता हासिल करने में शिरकत किया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!