Latest Posts
   
home 

लॉकडाउन के बीच बरेली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में भाजपा नेता यूनुस अहमद डम्पी की मंगलवार देर रात उनके घर के बाहर चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक बरेली में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता यूनुस अहमद डम्पी की मंगलवार देर रात उनके घर के बाहर चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के सदस्यों के अनुसार भूमि विवाद के चलते डम्पी, सिराजुद्दीन, इसामुद्दीन और आसिफ से विवाद था। उनके खिलाफ दो साल पहले बारादरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। परिवार के एक सदस्य ने बताया ये तीनों एक अन्य व्यक्ति के साथ आए और डम्पी को गोलियों से छलनी कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। जिले के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को सील कर दिया गया है। पुलिस ने भी अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!