Latest Posts
   
home 

खुले मदिरालय, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

पीलीभीत।कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते भारत में तीसरे चरण में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. लगभग डेढ़ महीने के लॉकडाउन के बाद सरकार ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में शराब के ठेके खुलने की इजाजत दी है. लेकिन लोगों ने पीलीभीत में सरकार की ओर से बताए गए डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां उड़ा दी हैं. शराब की दुकानों के बाहर धक्का-मुक्की के करते हुए लोग लंबी कतारों में खड़े हैं. सरकार की इस ढील से पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

सोमवार की सुबह दिन निकलते ही शराब के ठेकों पर लंबी लाइन लग गई. सबसे दीगर बात यह रही कि बफर जोन के इलाके में सुबह सात बजते ही भीड़ उमड़ पड़ी और न मास्क और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते दिखे.

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!