Latest Posts
   
home 

शराब के शौकीनों को लगा झटका शराब पर 70% लगा कोरोना टैक्स

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली में मंगलवार से शराब 70 फीसदी महंगी हो गई है। दिल्‍ली सरकार ने शराब की बिक्री पर ‘स्पेशल कोरोना फ़ीस’ वसूलने का फैसला किया है। कोरोना फीस को लेकर कैबिनेट में चर्चा हुई थी और उसी में यह राय बनी कि शराब की बिक्री पर कोरोना फीस वसूली जाए। सोमवार देर रात को इस बारे में आदेश भी जारी हो गया।


शराब पर 70 फीसद कोरोना फीस लगाई जा रही है। यह स्पेशल फीस MRP का 70 फीसदी है। इस तरह से लॉकडाउन पीरियड के दौरान शराब पहले से कहीं ज्यादा महंगी हो जाएगी। दिल्ली सरकार को शराब की बिक्री से काफी टैक्स मिलता है। लेकिन लॉकडाउन के बाद 24 मार्च से शराब की दुकानें बंद थीं। 

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!