Latest Posts
   
home 

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रसपा ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा

पीलीभीत।लगातार पेट्रोल डीजल के बढ़ते भावों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में प्रसपा के प्रदेश सचिव (युवा प्रकोष्ठ ) शशांक मिश्रा ने कहा कि केन्द्र सरकार आमजन के हितों के बारे में नहीं सोच रही है। कोरोना के चलते बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है वहीं केन्द्र सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ा रही है। लॉक डाउन में मजदूरों की रोजी रोटी छिन गयी है। सभी छोटे व मध्यम व्यवसायी बुरी तरह प्रभावित हैं। ऐसे में महंगाई बढ़ने से आमजन का हाल बेहाल है।

उन्होंने कहाकि कोरोना महामारी के बीच जनता को केन्द्र सरकार से मदद की दरकार थी लेकिन सरकार प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
देश में जिस प्रकार से पेट्रोलियम ईंधन के दाम प्रतिदिन बढ़ाए जा रहे हैं इससे प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार पेट्रोल के दामों में शतक की ओर अग्रसर है। मौके पर हर्षित, राजू राजकुमार, मुकेश, धर्मेंद्र,रत्नेश, मंगल राय मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!