Latest Posts
   
home 

इंदिरा गाँधी ने पाकिस्तान को जो सबक सिखाया उसका लोहा पूरी दुनिया मानती है:देव स्वरूप पटेल

पीलीभीत।पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती क्रांतिकारी विचार मंच उत्तरप्रदेश के कैम्प कार्यालय पर बलिदानी नारी के रूप में मनाई गयी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को बलिदानी नारी लौह महिला के रूप में याद करते हुए मंच के प्रांतीय संरक्षक एवं किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने पाकिस्तान को जो सबक सिखाया उसका लोहा पूरी दुनिया मानती है ।

देवस्वरूप पटेल(संरक्षक क्रांति विचार मंच)

उन्होंने कहा कि इंदिरा गाँधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए खुद को बलिदान कर दिया क्रांतिकारी विचार मंच उन्हें लौह महिला बलिदानी नारी के रूप में उनके जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।
कार्यक्रम में श्री रामवीर सिंह, सर्वेश कुमार, कमलेश पटेल, विवेक कुमार, ब्रिजेश पाठक, नरायण लाल सक्सेना, वीरपाल वर्मा, मंगलीप्रसाद वर्मा, कृपाल मौर्य, प्यारेलाल कश्यप आदि शामिल थे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!