Latest Posts
   
home 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 13 साल की लड़की की करा दी शादी

मां ने दर्ज कराई FIR,जेठ समेत चार को बनाया आरोपी रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा पीलीभीत । एक महिला ने अपने जेठ समेत चार लोगों पर 13 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर बरेली से पीलीभीत लाने के बाद शादी कराने का आरोप लगाया है। खास बात है कि किशोरी की शादी छिपकर नहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनवरी माह में कराए जाने की बात कही है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 20 दिसंबर 2023 को उसका जेठ समेत चार आरोपी…

Read More
home 

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कार्यक्रम जारी।

पीलीभीत। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 2024-25 यूपीएससी/यूपीपीएससी/एनईईटी/जेईई तथा एनडीए/सीडीएस/एसएससी की निशुल्क कोचिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क कोचिंग की सुविधा जनपद स्तर पर ड्रमण्ड राजकीय इण्टर काॅलेज पीलीभीत एवं गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पूरनपुर में दिनांक 01.07.2024 से प्रारम्भ की जा रही है। तद्दानुसार पंजीकरण के लिए सम्बन्धित छात्र/छात्राएं आवेदन पत्र राजकीय ड्रमण्ड इण्टर कालेज पीलीभीत में स्थित मैथमैटिक्स लैब के पीछे कक्ष संख्या-1 से प्राप्त किये जा सकते हैं। योजना की अधिक जानकारी के लिए मो0नं0 7599392289,…

Read More
home 

एसटीएफ ने पकड़ी इंटरस्टेट बदमाश कंपनी, फर्जी कागजों से रजिस्टर्ड करवाते थे चोरी के ट्रक, चार गिरफ्तार, तीन ट्रक बरामद

बरेली। एसटीएफ ने इंटरस्टेट गुड्डू गैंग का पर्दाफाश कर चार बदमाशों का गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन चोरी के ट्रक बरामद किए गए हैं। आरोपी चोरी के ट्रक फर्जी कागजों से रजिस्टर्ड करवा कर बेचते और चलवाते थे। गुड्डू गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन ट्रक बरामद कर लिए हैं। एसटीएफ ने उत्तराखंड से लेकर कैंट बिथरी, प्रेमनगर में  छापेमार कार्रवाई की।एसटीएफ के डिप्टी एसपी अब्दुल कादिर और एस आई राशिद अली के साथ शिवओम पाठक, नितिन, संजय यादव और विनोद कुमार…

Read More
home 

कच्ची छत गिरने से आधा दर्जन सहित दो बच्चे घायल

रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा।उमरिया गांव में बीती रात एक मकान की अचानक छत गिर भरभरा के गिर जाने से आधा दर्जन सहित दो बच्चे घायल हो गये । देखते ही देखते चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुँच गये। सभी दवे हुये लोगो को पडोसियों ने कढी मस्कत के बाद मलबे से बाहर निकला वही मौके पर थाना पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना पर दी मौके पर एम्बुलेंस व पुलिस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया जहा एक महिला की हालत गम्भीर होने पर उसे…

Read More
home 

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर से महिला की मौत।

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कला से ई रिक्शा करोड़ को जाते समय गांव बिक्रमपुर मे ई-रिक्शा और वाइक की टक्कर से चार लोग घायल हो गये व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से बरखेड़ा अस्पताल भिजवाया गया।वही बरखेड़ा क्षेत्र के गांव जारकल्लिया निवासी प्रेमवती पत्नी कुन्दनलाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा फरजाना, गीतांदेवी, अतिम कुमार, कुवरसेन आदि गम्भीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुची पुलिस ने घायलो को बरखेड़ा सीएचसी भेजा वही मृतक महिला के शव…

Read More
home 

हादसा:नेशनल हाईवे पर ओवर ब्रिज से बस नीचे गिरी,बस में सवार दर्जनों यात्री घायल,एक की मौत

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली मीरगंज।पश्चिमी थाना क्षेत्र के एन एच 24 नेशनल हाईवे पर ओवर ब्रिज से बस नीचे गिरी।बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए व एक की मौत हो गयी।,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की सूचीः- 1.अभिनव सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी असरफाबाद थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली । 2.धीरेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी रैयापुर थाना ऊचाहांर जनपद रायबरेली । 3.अभिषेक सिंह पुत्र राजबहादुर निवासी रैयापुर थाना ऊचाहांर जनपद रायबरेली । 4.आकाश पुत्र राजबहादुर निवासी रैयापुर थाना ऊचाहांर…

Read More
home 

बरेली: निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए गई महिला की मौत, नाराज परिजनों ने किया हंगामा तो महिला की मौत का कर दिया सौदा।

बरेली जनपद के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है पूरा मामला। रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली/आंवला ।थाना सिरौली क्षेत्र के सिरौली नगर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार शाम डिलीवरी कराने आई महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई परिजनो ने महिला चिकित्सिक पर जान बूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कुछ लोगो ने किसी तरह परिजनो को शांत कराया। अजमेर निवासी नवाब खान की बेटी रुकसाना की शादी शाहरुख खान निवासी मितरपुर गांव में हुई थी। महिला की तबीयत खराब होने पर…

Read More

मतगणना हॉल में मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित

▶️समस्त अधिकारी अपनी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी करें ▶️जिसकी ड्यूटी जिस स्थान पर लगाई गई है वहीं उपस्थित रहें बरेली । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त ए0आर0ओ0/अतिरिक्त ए0आर0ओ0 एवं मतगणना हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त नियुक्त किये गये अधिकारियों को उनके कार्य व दायित्वों के बारे में जानकारी दी गयी तथा मतगणना से संबंधित माननीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार…

Read More
home 

जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा समिति की हुई बैठक

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में नगर निगम द्वारा बताया गया कि सथरापुर में निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट प्लांट के चारों ओर 200 मीटर का बफर जोन का निर्धारण कर दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बफर जोन में नो कन्स्ट्रक्शन के साइनेज बोर्ड आगामी एक सप्ताह के अन्दर लगा दिये जाये। जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में निर्देश…

Read More
home 

20 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम के चढ़ा हत्थे

बरेली । पैमाइश के नाम पर 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने पीलीभीत के लेखपाल को गिरफ्तार कर किया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं। उसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा। आंवला में बिशारतगंज के गांव ढका के रहने वाले प्रद्युम्न ने बताया कि चकबंदी लेखपाल नितेश माहेश्वरी ने उसकी जमीन की पैमाइश के नाम पर 20 हजार की रिश्वत मांगी थी।

Read More
error: Content is protected !!