आंखों का निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन
बरखेड़ा। गुरुवार को कार्यालय नगर पंचायत बरखेड़ा में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल द्वारा कैंप लगवाया गया ।जिसमें श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट भोजीपुरा की टीम द्वारा आंखों की निशुल्क जांच कर दवाई एवं चश्मे वितरित किए गए। 125 मरीज का रजिस्ट्रेशन हुआ। जिन्होंने नेत्र परीक्षण करवाया, सभी मरीजों को दवाई उपलब्ध कराई गई एवं 85 मरीज को चश्मे वितरित किए गए। साथ ही मोतियाबिंद एवं ग्लूकोमा के 26 रजिस्ट्रेशन हुए। वहीं शुक्रवार को बस द्वारा भोजीपुरा राम मूर्ति स्मारक इंस्टिट्यूट में भेज कर उनका निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा।…
Read More