Latest Posts
   
Accident home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे दंपति सड़क हादसे में घायल, पत्नी जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। रक्षाबंधन के त्योहार पर ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बरखेड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी गोपाल अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक से थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव नवादा श्यामपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। ग्राम उमसड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया नगर, निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

बरखेड़ा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मंगलवार रात बरखेड़ा नगर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। नगर की जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। देर रात तक नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और मुस्लिम समुदाय के लोगों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। दौलतपुर रोड स्थित ताजिया मैदान में भी विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई, जहां लंगर का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा अमन, भाईचारे…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गम्भीर

​ बरखेड़ा:क्षेत्र के गांव पतरसिया में बुधवार दोपहर एक युवक ने खेत पर जाकर अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की चपेट में आए युवक की पहचान रंजीत सिंह उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। गांव के कुछ लोग जब दोपहर बाद 4 बजे के समय खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने रंजीत को बेसुध हालत में पड़ा देखा। पास ही कीटनाशक दवा का एक खाली पैकेट मिलने पर…

Read More

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण,जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, शादी से इनकार करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। आरोप है कि गांव के ही नवाब हुसैन ने उससे शादी का वादा कर कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पूर्व सभासद का नहर किनारे मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका

​बरखेड़ा: नगर पंचायत बरखेड़ा के पूर्व सभासद डॉ. अब्दुल करीम बक्श उर्फ छिद्दू, 68 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया है। उनका शव बरखेड़ा-पिपरा नहर रोड पर सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। वह अपने चार बेटों के साथ बरखेड़ा में रहते थे। परिजनों के अनुसार, डॉ. बक्श कल सोमवार को  दोपहर करीब 3 बजे पिपरा गांव जाने की कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। आज मंगलवार सुबह शाम लगभग 5 बजे टहलने निकले कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बरखेड़ा-पिपरा नहर रोड पर सड़क किनारे…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

खबर प्रकाशित होने के बाद तिरंगा लाइटों को ढकने वाले चुनावी फ्लेक्स नगर पंचायत ने हटवाए

बरखेड़ा (पीलीभीत)। कस्बे में तिरंगा लाइटों को ढककर लगाए गए चुनावी प्रचार फ्लेक्स का मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया है। मीडिया में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मंगलवार (25 अगस्त) को नगर पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को भेजकर लाइटों पर लगे सभी प्रचार फ्लेक्स हटवा दिए। मामला कस्बे के मुख्य मार्ग का है, जहां स्ट्रीट लाइटों पर तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं। कस्बे के निवासी प्रमोद भोजवाल ने 24 अगस्त को इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

दिव्यांगजन को मिले सहायक उपकरण, महिला महाविद्यालय खोलने की घोषणा

बरखेड़ा। विकास खंड बरखेड़ा के ब्लॉक परिसर में मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला इकाई पीलीभीत के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 41 लाख रुपये की लागत के सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। शिविर में 450 चयनित लाभार्थियों को कुल 850 सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जबकि पूरे विकास खंड बरखेड़ा में 2,593 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। लाभार्थियों…

Read More

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक विवाहिता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने जेठ पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय को दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि  महिला का विवाह 18 जनवरी 2026 को हुआ था। आरोप है कि एक दिन घर में अकेली होने पर उसका तहेराजेठ ओमकार घर में घुस आया और उसके…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर हिन्दू महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच और कार्रवाई की मांग

पीलीभीत। जनपद में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर मिलावटखोरों पर नकेल कसने और खाद्य सुरक्षा विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की। ज्ञापन में देशभर सहित पीलीभीत में नकली सॉस, सिंथेटिक दूध, मिलावटी घी, तेल, मसाले और मिठाइयों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई गई। संगठन ने कहा कि जनपद में हाल ही में हल्दी…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

करोड़ों के बैंकिंग घोटाले की सीबीआई जांच की मांग, हिन्दू महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। करोड़ों रुपये के कथित बैंकिंग घोटाले को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर मामले की सीबीआई अथवा किसी स्वतंत्र उच्चस्तरीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रकरण केवल एक बैंक खाते तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक से जुड़े करोड़ों रुपये के लेनदेन, कैश क्रेडिट लिमिट, कथित फर्जी दस्तावेज, संदिग्ध आरटीजीएस ट्रांजेक्शन और बैंकिंग प्रक्रियाओं में संभावित अनियमितताओं जैसे गंभीर पहलू…

Read More
error: Content is protected !!