Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर

बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार यह घटना बीते 3 अक्टूबर 2026 की शाम की है। आरोप है कि उसी गाँव के रहने वाले अमित  ने रास्ते में प्रार्थिनी को रोककर जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान पीड़िता  की बहन ज्योति ने जब मौके पर पहुंचकर विरोध किया और घटना के बारे में…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

​सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई बैठक, आमजन तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाने पर दिया गया जोर

​बरखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता के आवास पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने शिरकत की। ​सभा को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने डबल इंजन सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने समाज के हर वर्ग की जरूरत के अनुसार तैयार की गई सरकारी योजनाओं की बारीकियों को विस्तार से समझाया। साथ ही, क्षेत्र के आम नागरिकों तक इन योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के कार्यों और रूपरेखा पर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

संदिग्ध परिस्थितियों में प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव खगाई में गुरुवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। ​सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ​मृतका के भाई पातीराम निवासी: नरायनठेर द्वारा दी गई पुलिस सूचना के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत : सपा कार्यकर्ताओं का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

सपा का दावा- वोटों की हो रही है जेबकतरा स्टाइल में चोरी   पीलीभीत । नगर की शांत सड़कों पर गुरुवार को अचानक लोकतंत्र बचाओ का सायरन बज उठा। मौका था समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उस ऊर्जावान प्रदर्शन का, जिन्हें पक्का यकीन हो गया है कि उनके वोट कोई आम चोर नहीं, बल्कि सीधे चुनाव आयोग की निगरानी में गायब किए जा रहे हैं।  वोट-चोरी का आरोप लगाते हुए सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग ऐसे कर डाली, मानो उनके…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

आशा कार्यकत्रियों ने किया विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

अमरिया। आज सीएचसी अमरिया में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने को 23 अक्टूबर को लखनऊ में पहुंच कर अपनी हुंकार लगाने का निर्णय लिया है। आशाओं का कहना है कि मांगों के समाधान के लिए अधिकारियों को लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन लंबित भुगतान और अन्य मांगों पर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। आशा कार्यकत्रियों ने अपने ज्ञापन में कहा कि 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री…

Read More
fir home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट  दर्ज कर ली है। पीड़िता महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि जब वह बीते रविवार की शाम करीब 9 बजे घर में पशुओं को चारा भर रही थीं, तभी आरोपी पिन्दू लाल उनके घर में घुस आया।उस समय मेरे पति गांव में भागवत कथा सुनने गये हुये थे,तभी आरोपी ने बुरी नीयत से उन्हें पकड़कर छेड़छाड़ की और खींचने…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

किशोरी को बहला-फुसलाकर चार पहिया वाहन से ले जाने का मामला दर्ज

बरखेड़ा ।क्षेत्र में एक गांव से बहला-फुसलाकर ले जाए गई किशोरी को एक बार फिर से आरोपियों द्वारा जबरन चार पहिया गाड़ी में अगवा कर ले जाने का आरोप लगाने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। ​पीड़ित नवी अहमद द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, लगभग दो महीने पहले उनकी पुत्री  को मोहल्ले का ही मुस्तीम   बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसका मुकदमा थाना कोतवाली पीलीभीत में पहले से चल रहा है। ​वादी ने बताया कि दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को जब उनकी पुत्री  दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी नानी के घर जा रही…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: नगर पालिका की ट्रॉली से टूटा नाले का स्लैब, 3 महीने बाद भी नहीं हुई मरम्मत

गाय गिरकर हो चुकी है जख्मी, बार-बार शिकायत के बाद भी किसी बड़े हादसे के इंतजार में जिम्मेदार –Mohit johari@express views पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की कार्यशैली और व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नालों की सफाई व्यवस्था के कथित दावों के बीच मोहल्ला तुलाराम स्थित चावला चौराहे के सामने पिछले तीन महीनों से नाले का टूटा स्लैब पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही की गवाही दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्लैब किसी और से नहीं, बल्कि खुद नगर पालिका…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

अवध नगर में जर्जर सड़क व खाली भूमि पर पार्क निर्माण की मांग, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

​पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और खाली पड़ी भूमि पर पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर  जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया है। ​स्थानीय निवासियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, अवध नगर कॉलोनी से रेशम उद्योग और बैकलॉग दफ्तर होते हुए यह रास्ता टनकपुर हाईवे पर निकलता है। इस मार्ग से रोजाना दो लाइब्रेरी और वीरांगना बालिका इन्टर कॉलेज की छात्राएं व आम लोग आवागमन करते हैं। ​निवासियों ने अपनी समस्याओं को उजागर करते हुए बताया कि जलभराव व जर्जर सड़क स्थानीय…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत :कलेक्ट्रेट में सपा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा और पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर राजनीतिक नारों से गूंज उठा। धरने में सपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सत्ता और संवैधानिक…

Read More
error: Content is protected !!