Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम कुसमा के बाशिंदे इन दिनों भारी जलभराव और जंगली जीवों के खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। गांव के करीब एक दर्जन परिवारों के घरों के दरवाजों तक एक से डेढ़ फीट पानी जमा है, जबकि मुख्य रास्तों से निकलने वाले मार्ग पर चार फीट तक पानी भर गया है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि जलभराव के बीच अब अक्सर मगरमच्छ ग्रामीणों के घरों के बाहर डेरा डाले नजर आ रहे…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (मिशन 2027) के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी कुणाल चौधरी ने मंगलवार को कांशीराम बारातघर में जिला और शहर कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि जनता इस ‘लूट और झूठ’ की सरकार को उखाड़ फेंकने के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जलभराव से परेशान वार्ड-4 के लोगों ने विधायक से लगाई गुहार

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर-4, कुन्दनपुर द्वितीय में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि लिटिल स्टार एकेडमी स्कूल के पास जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना पानी में होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है। क्षेत्र में करीब 40 परिवार निवास करते हैं और तीन से चार फीट तक पानी भरे रहने से लोगों के सामने जान-माल का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से बनाए गए नाले का निकास नहीं होने के कारण पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। आरोप है कि नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस समय नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने पानी उतरने के बाद स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। क्षेत्रवासियों ने विधायक से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ज्ञापन पर लक्ष्मण प्रसाद, सुखलाल, श्याम बिहारी, नरेश कुमार, वीर सिंह, मुनीष कुमार, कौशल, राणा प्रताप सिंह, आयुष भारती, प्रदीप कुमार, शिवम समेत करीब 40 लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पुराने पुल के पास लावारिस मिली बाइक, युवक के नदी में गिरने की आशंका

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर टेहरी में काटना नदी के पुराने पुल के पास शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की बाइक पुल के समीप लावारिस हालत में खड़ी मिली। बाइक की पहचान होने के बाद युवक के नदी में गिरने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। बताया गया कि गांव भैनपुरा निवासी 24 वर्षीय विकास वर्मा पुत्र डोरीलाल वर्मा शनिवार को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भगवन्तापुर स्थित अपनी ससुराल से बाइक से…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

देवहा नदी के पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर नगरिया फत्तेपुर गांव के पास देवहा नदी के पुल से एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने कथित तौर पर नदी में छलांग लगा दी। पुल पर उनकी लाठी और चप्पलें मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल सका था। नदी में छलांग लगाने वाले बुजुर्ग की पहचान चौसरा गांव निवासी कैलाश चंद्र सक्सेना (68) के रूप में…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरखेड़ा में सड़क हादसा, सिंचाई विभाग के कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

बरखेड़ा। पीलीभीत में रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर ड्यूटी लौट रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार शाम बरखेड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को पहले बरखेड़ा सीएचसी, फिर बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर शनिवार को परिजन उन्हें पीलीभीत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है।…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सुसाइड नोट भेजकर गायब हुआ मिथुन, पत्नी-ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

  बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताराचंद्र निवासी मिथुन कुमार पुत्र ब्रह्मदत्त गंगवार शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। लापता होने से पहले मिथुन ने पत्नी और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक मार्मिक सुसाइड नोट लिखकर अपनी बहन को व्हाट्सऐप पर भेजा, जिसमें प्रताड़ना से तंग आकर जीवन समाप्त करने की बात कही गई है।मिथुन के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मानवता की मिसाल बने सचिव रमावीर गंगवार, दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की अंत्येष्टि हेतु की आर्थिक मदद

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के बड़ेपुरा कुसमा गांव के मजदूरों की हरियाणा सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई थी जिस पर डीएम एसपी सहित केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद सहित सभी लोगों के द्वारा दुख की घड़ी में मदद की गई वही गांव के ग्राम पंचायत सचिव रमावीर गंगवार के द्वारा प्रत्येक परिवार को 5000 रुपये की आर्थिक मदद की साथ ही अंत्येष्टि के लिए 21 कुंटल लकड़ियों की भी व्यवस्था की गई । ग्रामीण बोले सचिव साहब के दिए पैसों से काफी मदद मिली लोगों ने वताया बरसात के दिनों…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरखेड़ा:विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, नगर पंचायत को थमाया नोटिस और काटे अवैध कनेक्शन

​बरखेड़ा।स्थानीय विद्युत उपखंड ने नगर पंचायत के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा है। विद्युत विभाग के खंभों पर बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइट के तार खींचने के मामले में नगर पंचायत को आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही, नगर के सुलभ शौचालय और वाटर कूलर में चल रहे अवैध बिजली कनेक्शनों को भी काट दिया गया है। ​विद्युत उपखंड के जेई संत राम वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत बरखेड़ा द्वारा विभाग की अनुमति लिए बिना ही बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपती घायल

बरखेड़ा। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव नौंगवा भगवन्तपुर निवासी मुनीश पुत्र डालचंद शुक्रवार को अपनी पत्नी रोशनी के साथ बाइक से ससुराल बहारमंडनपुर जा रहे थे। बताया गया कि मेथी चौराहे के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मुनीश और उनकी पत्नी रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा…

Read More
error: Content is protected !!