Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस


​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब बने जर्जर और नीचे से गले हुए विद्युत पोलों की आखिरकार मरम्मत कर दी गई है। विद्युत विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों और राहगीरों में लंबे समय से बनी दुर्घटना की आशंका आखिरकार दूर हो गई है।​विभागीय जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर शांत कुमार के निर्देशन में लाइनमैन मुन्ना लाल और उनकी टीम ने इस अभियान को पूरा किया। खास बात यह रही कि लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद विद्युत कर्मचारियों ने अपने काम को नहीं रोका। बारिश और सुरक्षा के तमाम जोखिमों के बीच टीम ने पूरी जिम्मेदारी के साथ तकनीकी मानकों के अनुरूप सभी जर्जर पोलों को दुरुस्त कर सुरक्षित बना दिया। कर्मचारियों के इस समर्पण और मेहनत की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की है।जेई शांत कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग का यह अभियान केवल दौलतपुर रोड तक ही सीमित नहीं रहेगा। वर्तमान में पूरे नगर बरखेड़ा में जर्जर और गले हुए विद्युत पोलों का सर्वे कराया जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया नगर बरखेड़ा में जहां-जहां भी क्षतिग्रस्त या जर्जर विद्युत पोल हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा। हमारी टीम लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर पोलों को बदला भी जाएगा, ताकि नगरवासियों को सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके।”लंबे समय से इन जर्जर पोलों के कारण किसी अनहोनी का डर सता रहा था। विभाग द्वारा समय रहते की गई इस पहल से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि बिजली विभाग के प्रति नागरिकों का भरोसा भी बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नगर के अन्य शेष इलाकों में भी जल्द ही इसी प्रकार कार्रवाई कर सभी जर्जर पोलों को दुरुस्त किया जाएगा।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!