‘हर घर तिरंगा’ अभियान : नगर में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, नागरिकों ने किया भव्य स्वागत
बरखेड़ा : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक परिसर बरखेड़ा से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की अगुवाई में यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से आरंभ हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, क्षेत्र के प्रधानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए थाना, अस्पताल और गोपी कॉलोनी पहुँची। इसके बाद नवाबगंज तिराहे से वापस लौटकर पुनः ब्लॉक परिसर में आकर समाप्त हुई। पूरी तिरंगा यात्रा के दौरान कस्बे…
Read More