Latest Posts
   

DM ने खराब हेंडपम्पो की सूचना देने के लिए नम्बर किये जारी

यह हेल्पलाइन नम्बर हैं                          0581-2422031                                0581-2422032 0581-2422033 0581-2422034 0581-2990481 सूचना प्राप्त होने पर यथाशीघ्र ठीक करवाये जाएंगे हेंडपम्प जिससे आमजन को ना हो असुविधा बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने वर्तमान में भीषण गर्मी के प्रकोप को दृष्टिगत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आमजन को पीने के पानी की असुविधा ना हो, इस हेतु पांच हेल्पलाइन नम्बर जारी किये हैं। DM द्वारा आमजन…

Read More
home 

दिल्ली के अग्निकांड के बाद बरेली अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई कर अस्पतालों और होटल संचालकों पर ठोंका जुर्माना

बरेली।दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद बरेली अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अग्निशमन विभाग ने 44 निजी अस्पतालों और 49 होटल संचालकों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना ठोका है जिसे जल्द जमा न करने पर विभाग आगे कार्रवाई करेगा। जिन अस्पतालों, होटलों और बरातघरों पर जुर्माना लगाया गया है, उन्हें दो साल में कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। इन नोटिसों पर कोई जवाब तक नहीं दिया गया। कुछ दिन पहले महिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लग गई थी।…

Read More
home 

महिला इंस्पेक्टर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बदायूं : एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार दोपहर इस्लामनगर थाने में महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई के एवज में पीड़ित महिला से 50 हजार रुपये लिए थे। एंटी करप्शन टीम आरोपी इंस्पेक्टर को पकड़कर अपने साथ ले गई।

Read More

शीशगढ़ नहीं जाएंगी सिटी बसें, सड़क निर्माण की वजह से लगाई रोक

बरेली: शीशगढ़ रूट पर चलने वाली पांच सिटी बसों का संचालन मिर्जापुर गांव में सड़क निर्माण की वजह से रोक दिया गया है। स्मार्ट सिटी की ओर से जिले में 25 सिटी बसें ग्रामीण क्षेत्र में फरीदपुर, आंवला, मनौना धाम, शाही, शेरगढ़ और शीशगढ़ रूट पर संचालित होती हैं। शीशगढ़ जाने वाली पांच बसों का संचालन मिर्जापुर गांव में सड़क निर्माण की वजह से रोक दिया गया है। वहीं शाही के लिए चलने वाली पांच बसों में से दो बसों को भी कम आय आने पर रिजर्व में रख दिया…

Read More
home 

कमिश्नर की अध्यक्षता में मण्डलीय फैसीलिटेशन काउंसिल की बैठक

▶️काउंसिल द्वारा 03 इकाई के लम्बित रू0 50,44,976 का कराया गया भुगतान ▶️आर्बीट्रेशन के अन्तर्गत 02 प्रकरणों में कुल धनराशि रू0 6,24,484 को अवार्ड हेतु किया गया रक्षित बरेली । मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आज फैसीलिटेशन काउंसिल की बैठक कमिश्नरी सभागार में सम्पन्न हुई। काउंसिल के समक्ष आर्बीट्रेशन के 07 कसेज जिनमें कुल रूपये 70,37,690 एवं कंसिलियेशन के 33 केस जिसमें कुल रूपये 3,55,64,325 भुगतान हेतु लम्बित हैं, जिन पर सुनवाई की गयी। कंसिलिएशन एवं आर्बीट्रेशन की बैठक में वादी एवं प्रतिवादी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

Read More

111 शिक्षकों को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से किया गया सम्मानित

बरखेड़ा।पारस एजुकेशनल सोसाइटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बरेली नाथ नगरी में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 111 शिक्षकों, साहित्यकार, खिलाड़ी, और समाजसेवियों को बरेली में 26 म़ई 2024 को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया ! सम्मान समारोह का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉ उमेश गौतम और पारस एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने मां सरस्वती के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर डव प्रचलित किया ! कार्यक्रम में कवियों ने…

Read More

दबंगो ने विकलांग समेत पत्नी और पुत्री के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। कस्बा के मोहल्ला गोपी कॉलोनी निवासी डोरी लाल भारती ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि पीड़ित अपने परिवार के लोगो के साथ घर के बहार गेट पर बैठा हुआ था।पीड़ित अनुसूचित जाति का है और एक पैर कटा हुआ है तथा पूरे शरीर से विकलांग है।पीड़ित के पास आय का कोई साधन नही है।वही पीड़ित डोरी लाल के पास के ही सोनू ,गौरव,सूरज मौर्य पुत्रगण रामऔतार ने पुरानी रंजिश मानते हुए और उक्त लोगो ने मौके का फायदा उठाकर व जानबूझकर अपनी मोटरसाइकिल…

Read More

DM ने वाटर कूलर के पास गंदगी देखकर नाराजगी की व्यक्त

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट एवं कोषागार परिसर में जन सामान्य हेतु पेयजल व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने वर्तमान में चल रहे पेयजल व्यवस्था की साफ-सफाई एवं नए वाटर कूलर लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय वाटर कूलर के पास गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाये तथा जो भी व्यक्ति गंदगी फैलाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाये। कोषागार स्थित वाटर प्यूरीफायर को देखकर उसे सही कराने या निष्प्रयोज्य…

Read More

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार की पत्नी का निधन

  नन्दकिशोर शर्मा@express views बरेली : पूर्व केंद्रीय मंत्री बरेली सांसद संतोष कुमार गंगवार की धर्मपत्नी श्रीमती सौभाग्यवती गंगवार अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का आज स्वर्गवास हो गया. अंतिम यात्रा शाम 4:00 बजे भारत सेवा ट्रस्ट से सिटी शमशान भूमि के लिए प्रस्थान करेगी. बरेली लोकसभा सीट से 8 बार के सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती का निधन हो गया है. वो काफी लंबे समय से बीमार चल रही है. उन्होंने आज सुबह पांच बजे उनके घर भारत सेवा ट्रस्ट में अंतिम सांस ली. उनके…

Read More

पत्नी बनाती थी रील, जीजा से करती थी बात, गर्भवती होने का था शक इसलिए कर दी पत्नी की हत्या

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र में बीती 14 मई को पति पत्नी के साथ लूटपाट और लुटेरों द्वारा पत्नि की हत्या कर देने तथा पति को लुटेरे द्वारा घायल कर देने जैसी वारदात सामने आई थी, जिसमें ग्रामीणों ने जाम लगाया था और वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग की थी, जिसको लेकर थाना शाही में लूटपाट और हत्या का मुकदमा अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दर्ज किया गया था,मगर पुलिस की विवेचना में कुछ और ही मामला निकलकर सामने…

Read More
error: Content is protected !!