दशहरा पर्व पर विद्यालय में डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
बरखेड़ा। मुड़िया हुलास, बरखेड़ा कलां स्थित ज्योति पाठक मेमोरियल एकेडमी में दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक डांडिया नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पारम्परिक परिधानों में सजी छात्राओं ने डांडिया और गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। पूरा विद्यालय प्रांगण भक्तिमय संगीत और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय…
Read More