Latest Posts

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर अपने दामाद और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को मार-पीटकर घर से निकाल दिया है।दी गई तहरीर के अनुसार, पूनम देवी ने अपनी पुत्री आरती की शादी अमरिया थाना क्षेत्र के गांव अंदाह गौटिया निवासी हरपाल पुत्र टोरी लाल के साथ की थी। आरोप है कि जब से आरती ने एक नवजात बच्ची (पुत्री) को…

Read More

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल ने अपने ही पति पर दूसरी महिला को घर में रखने और गाली-गलौज कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले को लेकर बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ​पीड़िता नीलम देवी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पति धनपाल रमबोझा की रहने वाली एक शादी शुदा महिला  को अपने घर में रखना चाहते हैं। आरोप है कि…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को दोपहर 2 बजे ,कथावाचिका राखी शास्त्री ने गोकर्ण और धुंधकारी के प्रसंग का बहुत ही सुंदर और मार्मिक वर्णन किया। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथावाचिका ने बताया कि गोकर्ण और धुंधकारी दो भाई थे। जहाँ गोकर्ण ज्ञानी, पवित्र और संत स्वभाव के थे, वहीं धुंधकारी महाक्रूर, शराबी और कुकर्मी था। बुरे कर्मों और बुरी संगत के कारण धुंधकारी की अत्यंत भयानक मृत्यु…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान बनाने का दावा कर रही है, वहीं पीलीभीत में ARTO विभाग से जुड़े प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र वाहन स्वामियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। आरोप है कि प्रशिक्षण के नाम पर अभ्यर्थियों से मनमानी फीस वसूली जा रही है। पीलीभीत में ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का एक नया रूप सामने आया है, और वो है प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र। लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को इन…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रेशमा सिंह ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के पत्र के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित वित्तीय वर्ष के अवकाश संबंधी निर्देशों के तहत 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिले के समस्त परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ मंदिर में जनक प्रतिज्ञा, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का सजीव मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने और माता सीता के जयमाल पहनाने के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला मंचन के दौरान जनकपुर में सीता स्वयंवर का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों के राजा-महाराजा शामिल हुए। राजा जनक ने प्रतिज्ञा की कि जो भी शिव धनुष पर प्रत्यंचा…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राष्ट्रीय 

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहाँ 29 वर्षीय एक विवाहित युवक का शव आम के पेड़ से अंगोछे के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 29 वर्षीय प्रेमप्रकाश पुत्र अनोखे लाल के रूप में हुई है, जो चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह गाँव में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

वृद्ध आश्रम में ‘पितृ भोज’ का आयोजन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक भव्य और प्रेरणादायक ‘पितृ भोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे सभी बुजुर्ग माता-पिता का आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मान के साथ भोजन कराया। ​कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्गों का हाल-चाल जानकर और उनका आशीर्वाद प्राप्त करके हुई। इस दौरान पूरा माहौल आत्मीयता और सराबोर नजर आया। ​इस मानवीय और सामाजिक पहल में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए,​मुख्य अतिथि माननीय विधायक  विवेक कुमार…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

यूपी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार, धरना जारी,12 अक्टूबर से लखनऊ कूच की चेतावनी

मोहित द्विवेदी@express views पीलीभीत/उत्तर प्रदेश। नियमितिकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों का आंदोलन व धरना प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों के इस कार्यविराम के कारण ग्रामीण क्षेत्रों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का कहना है कि 21 सितंबर 2026 को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद शासन को 3 अक्टूबर तक का समय दिया गया…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: रामलीला में सजीव हुआ पुष्प वाटिका और गौरी पूजन का मनमोहक प्रसंग

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शहर के स्थानीय लक्ष्मी नारायण बगिया मंदिर में चल रही रामलीला के अंतर्गत गुरुवार को पुष्प वाटिका लीला और गौरी पूजन का सजीव एवं मनमोहक मंचन किया गया। सीता जी द्वारा गौरी माता से वरदान प्राप्ति के प्रसंग को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। लीला के मंचन में दिखाया गया कि गुरु मुनि विश्वामित्र की पूजा-अर्चना के लिए प्रभु राम और लक्ष्मण पुष्प लेने के लिए वाटिका पहुंचते हैं। उसी समय जनक नंदिनी सीता भी अपनी सखियों के साथ गौरी…

Read More
error: Content is protected !!