Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बिजली विभाग के तानाशाही रवैये के खिलाफ, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री को भेजा 5-सूत्रीय ज्ञापन

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग की कथित दमनकारी नीतियों, बेतहाशा बढ़ती दरों और अघोषित कटौती के खिलाफ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू के नेतृत्व में आज व्यापारियों और उद्योगपतियों के एक विशाल प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक अत्यंत महत्वपूर्ण 5-सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी (एडीएम) रोशनी यादव को सौंपा गया। पड़ोसी राज्यों में पलायन को मजबूर हैं उद्योग ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जिला अध्यक्ष एम.ए.…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बजाज शुगर मिल कॉलोनी में चोरी, दो बंद आवासों के ताले तोड़े

एचआर असिस्टेंट मैनेजर और केन विभाग के कर्मचारी के आवास बने निशाना अलमारी-लॉकर तोड़कर फरार हुए चोर, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य पीलीभीत: बजाज शुगर मिल की कॉलोनी में बड़ी चोरी, दो बंद क्वार्टरों के ताले तोड़कर सामान समेटा पीलीभीत (बरखेड़ा)। जनपद की बरखेड़ा स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल की आवासीय कॉलोनी से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुरक्षा गार्डों के 24 घंटे कड़े पहरे के बावजूद, अज्ञात चोरों ने मिल परिसर के भीतर दो बंद क्वार्टरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया।…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, ‘युवा सदन’ रहा विजेता

पीलीभीत। सुरभि कॉलोनी स्थित ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सामान्य ज्ञान अंतरसदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में युवा सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय पताका फहराई, जबकि श्रेष्ठ सदन उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों महत्वाकांक्षी सदन, श्रेष्ठ सदन, युवा सदन और गौरव सदन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी के दौरान सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, खेल, साहित्य, समसामयिक घटनाओं और तर्कशक्ति से जुड़े…

Read More
Accident home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

​सड़क हादसे में अधेड़ की दर्दनाक मौत, दो बच्चे हुए बेसहारा

​बरखेड़ा। गजरौला-बरखेड़ा मार्ग पर मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे पीछे बैठे व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुड़ासेमनगर उर्फ पंडरी निवासी सूरज पाल (32) पुत्र भगवान दास अपने गाँव के ही छेदालाल (55) पुत्र द्वारिकाप्रसाद के साथ किसी काम से बरखेड़ा आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे जब वे वापस अपने गाँव लौट रहे थे,…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: मेडिकल कॉलेज में छात्रा की निर्मम हत्या, सिटी स्कैन रूम में सहपाठी ने चाकू से किया जानलेवा हमला

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार सुबह हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे स्वास्थ्य महकमे को स्तब्ध कर दिया है। कॉलेज के सिटी स्कैन रूम के भीतर एक मेडिकल छात्र ने अपनी ही सहपाठी छात्रा की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इलाज के दौरान बरेली के अस्पताल में छात्रा ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे मेडिकल कॉलेज के सिटी स्कैन रूम में पैरामेडिकल प्रथम वर्ष की एक छात्रा और उसका सहपाठी सागर निवासी…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया

पीलीभीत।कस्बा बरखेड़ा में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन अनुसार कस्बे के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदार) के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान उचित दर विक्रेता मोहम्मद असलम व मुन्ने बक्श ने स्वयं पौधारोपण करते हुए संदेश दिया कि मां हमें जीवन देती हैं और वृक्ष हमें जीवन जीने के लिए आवश्यक प्राणवायु प्रदान करते…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

​बरखेड़ा: खेत पर सिंचाई कर रहे युवक और उसकी मां पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम पंडरी खमरिया में खेत पर सिंचाई कर रहे एक युवक और उसकी मां पर कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंडरी खमरिया निवासी मोहम्मद साहिल पुत्र आजाद शाह आज दोपहर करीब 1 बजे…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सगाई के अगले ही दिन युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का हत्या का आरोप

बरखेड़ा: क्षेत्र में रविवार को हुई सगाई के अगले दिन खुशियां गहरे मातम में बदल गईं। सोमवार की रात पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गांव पतरसिया के पास 27 वर्षीय चंदन रस्तोगी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। ​मृतक चंदन रस्तोगी (27), पुत्र सोनी रस्तोगी, की रविवार को सितारगंज क्षेत्र के गांव से मंगनी का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। घर में मेहमानों की मौजूदगी और उत्सव का…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरखेड़ा: विधायक के चिकित्सा शिविर में उम्मीद से ज्यादा उमड़ी भीड़, चश्मे और कान की मशीनें पाकर खिले मरीजों के चेहरे

बरखेड़ा (पीलीभीत)। ब्लॉक परिसर बरखेड़ा में आज क्षेत्रीय विधायक की पहल पर आयोजित निःशुल्क दन्त, नेत्र एवं कान चिकित्सा शिविर में मरीजों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी और तपिश के बावजूद क्षेत्र से आए जरूरतमंद मरीजों की तादाद आयोजकों के अनुमान से कहीं अधिक रही। शिविर में सैकड़ों मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं, चश्मे और कान की मशीनें वितरित की गईं। सोमवार सुबह 10 बजे ब्लॉक परिसर में विशाल पंडाल लगाकर शिविर की शुरुआत की गई। कैंप में क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से दन्त, नेत्र और कान…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राष्ट्रीय 

करंट की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत, बाल-बाल बची युवती, ग्रामीणों में आक्रोश

बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरहा में बिजली विभाग की एक बड़ी और गंभीर लापरवाही सामने आई है। गांव के सार्वजनिक देवस्थान के पास लगे बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गरीब पशुपालक की दुधारू भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में भैंस को चरा रही एक युवती भी बाल-बाल बची। घटना के बाद से बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पशुपालक बनबारी लाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे वह अपनी बेटी ममता…

Read More
error: Content is protected !!