Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरखेड़ा:मेला कमेटी की बैठक बनी अखाड़ा, वर्तमान और पूर्व चेयरमैन के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल

बरखेड़ा/पीलीभीत। कस्बे में आगामी 16 सितंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गई कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। जनहित और मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान वर्तमान चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल और पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता ‘पप्पन’ के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। इस अमर्यादित घटना ने स्थानीय राजनीति की गरिमा को शर्मसार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेला बैठक में मुख्य रूप से कस्बे और मेला परिसर में…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कुसमा के पांच मजदूरों की मौत, छह गंभीर घायल

रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा/पीलीभीत।विकासखंड बरखेड़ा के गांव बड़ेपुरा ताल्लुक कुसमा से हरियाणा मजदूरी करने जा रहे मजदूरों की ईको गाड़ी गुरुवार को KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। खरखौदा थाना क्षेत्र में गांव पाई के पास ईको की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, गांव से रात करीब आठ बजे ईको गाड़ी हरियाणा के लिए रवाना हुई थी। गाड़ी में ड्राइवर मोहम्मद आरिफ समेत…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरसात में शीशम का पेड़ गिरने से खेत से लौट रहे वृद्ध की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

​बरखेड़ा :बरसात के दौरान बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्ग के किनारे खड़ा एक शीशम का पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 62 वर्षीय वृद्ध मुन्ना लाल पुत्र रामचन्द्र की दबकर मौत हो गई। ​यह घटना सुबह करीब 8 बजे भोपतपुर गांव के पास उस समय हुई, जब मुन्ना लाल अपने खेत से कार्य पूरा कर वापस घर लौट रहे थे। अचानक पेड़ गिरने से वह उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों की…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव और घरों में घुसा पानी

​बरखेड़ा:मंगलवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बरखेड़ा क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भारी जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कस्बा बरखेड़ा के वार्ड संख्या 1, 4, 6 और 10 में हालात सबसे अधिक खराब हैं, जहां कई गलियां पूरी तरह से नहर में तब्दील हो गई हैं। स्थिति यह है कि गलियों में भरा गंदा पानी अब सीधे लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच गया है। ​स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा नालियों…

Read More

पीलीभीत:भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल कल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

पीलीभीत। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और स्कूल परिसरों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत बुधवार, 02 सितंबर  को जनपद के कक्षा 01 से 08 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सभी शिक्षा बोर्डों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई आदि) से मान्यता प्राप्त…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

127 वें जनकल्याण महायज्ञ एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

पीलीभीत। नगर के प्राचीन परमठ मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी घंटे वाले बाबा जी के द्वारा सोमवार को विशाल जनकल्याण महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसके अगले दिन मंगलवार को कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। गुरु परम्परा को निभाते हुए कार्यक्रम का आयोजन महानिर्वाणी अखाड़ा के संत बाबा दिगंबर रोहिताश पुरी जी महाराज ने कराया। उन्होंने बताया कि सावन मास के समापन पर इस आयोजन की परंपरा वर्ष 1900 में शुरू की गई थी।…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

द रूट क्लब ने डीएम को सौंपा पत्र, छात्राओं की सुरक्षा और जाम के समाधान का भी दिया सुझाव

पीलीभीत। सामाजिक संस्था द रूट क्लब पीलीभीत की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को पत्र सौंपकर पीलीभीत से बरेली के बीच छात्रों एवं महिलाओं के हित में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से सुगम, सुलभ एवं सुरक्षित बस सेवा संचालित किए जाने की मांग की गई।क्लब ने पत्र के माध्यम से बताया कि पीलीभीत से रोजाना सैकड़ों युवा बरेली के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आवागमन करते हैं। परिवहन की सुविधा के लिए संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों से अत्यधिक शुल्क लिया जाता है,…

Read More
Accident home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

​बरखेड़ा: पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरखेड़ा में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना पतरसिया गांव के मोड़ के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में क्षेत्र के गांव अकबरगंज निवासी आकाश कुमार और उनके भाई देवेंद्र बुरी तरह…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

घर में खींचकर युवक की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव सिसईया में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शनिवार शाम करीब सात बजे गांव सिसईया में शराब के नशे में गांव निवासी वीरपाल और संजय उर्फ छोटेलाल के बीच ठेकेदार से रुपये दिलाने की बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। मृतक संजय की…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक साथी फरार, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल, जेवर और नकदी बरामद

  बरखेड़ा।चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और 7,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह का एक अन्य साथी मौके से फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त की रात थाना बरखेड़ा पुलिस टीम भैंसहा ग्वालपुर नहर किनारे पटरी पर संदिग्ध…

Read More
error: Content is protected !!