Latest Posts

सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा।पीलीभीत बीसलपुर राजमार्ग पर ग्राम नबादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से  हड़कंप मच गया। रविवार को सुबह क्षेत्र के गांव नबादा महेश के पास सड़क किनारे ग्रामीण टहलने निकले तो सड़क किनारे एक शब को पड़ा देखा लोगो मे इस शब को देखकर चर्चा होने लगी इसी दौरान पुलिस सूचना पर पहुची ,शब को देख कर अनुमान लगाया जा रहा कि रात किसी बाहन से सड़क हादसे में इसकी मौत हुई हैं जो किसी तरह सड़क किनारे पहुच गया हैं ,शब को देखकर यह भी…

Read More
Accident home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

​तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई जख्मी

​बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आज शनिवार को रात 7बजे के लगभग ​ग्राम पिपराखास निवासी संजीव कुमार (22) शनिवार को अपने छोटे भाई दीपक (17) के साथ बाइक से मोबाइल खरीदने बरखेड़ा आ रहे थे। जैसे ही वे बरखेड़ा-पिपरा मार्ग पर रम्पुरा नत्थू की नहर की पुलिया के पास पहुंचे,…

Read More
fir home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर शनिवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों और बांके से हुए हमले में पिता-पुत्र और बहू समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त कर रही डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।दोनो पक्षो के कुल सात लोग घायल अवस्था मे सी एच सी बरखेड़ा पहुचे।…

Read More

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक ने रुपये देने से इनकार करने पर गांव की ही महिला के सिर पर धारदार कसी से प्रहार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में भर्ती कराया है। ​गांव उमरिया निवासी राजकुमारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर के बाहर उपले पाथ रही थीं। इसी दौरान गांव का ही हरिराम वर्मा पुत्र बाबूराम…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य पुत्र भूपराम मौर्य की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र का शव गांव के पास खड़ौआ जाने वाले रास्ते पर इंडियन बैंक के सामने खेत में पड़ा मिला। उसके कान के पास गोली लगने का निशान बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान मिथुन मौर्य (22) पुत्र भूपराम मौर्य निवासी बादशाहनगर, थाना…

Read More

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तालाब के पानी में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की हुई पहचान मृतक की पहचान रूमसिंह (60) पुत्र मनीराम, निवासी नंदगांव, थाना बिशारतगंज, बरेली के रूप में हुई है। रूमसिंह अलीगंज-सिरौली रोड पर स्थित जगमाल सिंह इंटर कॉलेज, सत्तारनगर में पिछले 6-7 महीने से चौकीदार के पद…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सीने पर पंजों के निशान पड़ गए। युवक के शोर मचाते हुए गांव की ओर भागने से उसकी जान बच गई। हालांकि, वन विभाग की टीम ने इसे तेंदुए का हमला मानने से इनकार कर दिया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ​शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र स्थित रामेश्वरगंज निवासी हरिराम 28वर्ष ने बताया कि वह भाई दूज…

Read More

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे की रॉड से हमला करने और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है,पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है,थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद निवासी रश्मि गंगवार पत्नी मिथुन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व हुई थी।आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

 एक किलो 519 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो भी बरामद

बरेली।आंवला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 519 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो कार भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक 11 नवंबर की रात भमौरा-बरेली मार्ग पर ग्राम रमनगला के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सुनील अशरफ शाह और अनीश को गिरफ्तार किया…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

टीन शेड गिरने से तीन लोग घायल, 8 वर्षीय बालिका जिला अस्पताल रैफर

​ ​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव अमखेड़ा लखनऊ में गुरुवार शाम 6 बजे को एक दर्दनाक हादसे में टीन शेड भरभरा कर गिर गया। इस हादसे के मलबे में दबकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक 8 वर्षीय बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। ​​ग्रामीणों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बाबूराम भोजवाल की पत्नी फूलमती घर के बाहर बने टीन शेड के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान उनके यहां भाईदूज मनाने आई गेंदादेवी, अपनी…

Read More
error: Content is protected !!