Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन, मेधावी बच्चे हुए पुरस्कृत

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में शनिवार को ‘सैटरडे एक्टिविटीज’ के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का शानदार आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को आगामी ‘विश्व ओजोन दिवस’ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही प्रतियोगिताओं के जरिए उनकी प्रतिभा को भी निखारा गया।

शनिवार सुबह प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० विभव सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को ओजोन परत के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि पृथ्वी की रक्षा के लिए हर साल 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। डॉ० सक्सेना ने ओजोन परत के क्षरण से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को आगाह किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और ओजोन परत की सुरक्षा को हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए बच्चों को प्रकृति से प्रेम करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ओजोन दिवस, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की थीम पर चित्रकला तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेनू कुमारी, वर्षा, आस्था शर्मा, आर्यन कुमार मौर्य, आकाश, हेमलता, सुहानी, आदित्य कुमार, गुंजन, अमन कुमार, निर्मला, साधना वर्मा, शकुंतला, मानव, चंदा और अनिकेत आदि विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विषय ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख रूप से कक्षा 1 के प्रशांत, रोशनी, दिव्यांशी, अंशिका, श्रद्धा, खुशबू, अनमोल, जय श्री, योगिन्द्र और कुसुमलता,कक्षा 2 के सुहानी, निखिल, जय किशन, अंजली मौर्य, खुशविंदर, ऋतिक, कृष्णा, सुहानी और नेहा कक्षा 3 के दीक्षा, हेमलता, निर्मला, आयुषी वर्मा और बृजेश कुमार कक्षा 4 के सोनाक्षी देवी, साधना वर्मा, बरखा, रिंकी वर्मा, अलका मौर्य और धर्मेंद्र कुमार कक्षा 5 के आस्था शर्मा, रेनू कुमारी, आर्यन कुमार मौर्य, आकाश, अनिकेत, विष्णु और नितेश ने शानदार प्रदर्शन किया।

सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक डॉ० विभव सक्सेना द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका श्रीमती अंजना शुक्ला और श्रीमती ममता देवी भी उपस्थित रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!