Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली दंगे के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा पर बड़ा एक्शन, संपत्ति कुर्क, प्रशासन ने तैनात किया रिसीवर

बरेली। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ योगी सरकार का कड़ा रुख लगातार जारी है। इसी कड़ी में बरेली जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली दंगे के मुख्य आरोपी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। प्रशासन ने तौकीर रजा की संपत्ति को कुर्क करते हुए वहां कानूनी प्रक्रिया के तहत रिसीवर तैनात कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य के निर्देशन में पुलिस और प्रशासनिक अमले ने इस कुर्की…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पीलीभीत आगमन पर हिन्दू महासभा ने किया भव्य स्वागत

  पीलीभीत। सनातन धर्म के प्रमुख धर्माचार्य एवं ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पीलीभीत आगमन पर अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिला इकाई द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चिरौंजी लाल इंटर कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए और पुष्प वर्षा कर जगद्गुरु शंकराचार्य का स्वागत किया। जगद्गुरु शंकराचार्य अपनी विशेष मिनी बस से यात्रा करते हुए पीलीभीत पहुंचे, जहां हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। शंकराचार्य जी ने संगठन द्वारा किए गए स्वागत…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली से जेवर के लिए उड़ान यात्रियों में खुशी की लहर

  बरेली।उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की एक और बड़ी तस्वीर आज बरेली से सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को कभी “उत्तर प्रदेश का जेवर” बताया था, अब उसी जेवर एयरपोर्ट से बरेली की सीधी कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू हो गई है। इसका मतलब सिर्फ एक नई उड़ान नहीं, बल्कि बरेली का देश और दुनिया से जुड़ने का नया रास्ता खुलना है। अब बरेली के यात्री जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए देश-विदेश की उड़ानों से आसानी से जुड़ सकेंगे। आज इंडिगो एयरलाइंस की 78 सीटर फ्लाइट…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

17 केंद्रों पर 3 दिन होगी टीईटी परीक्षा

बरेली । उत्तर प्रदेश शिक्षक चयन सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) दो, तीन और चार जुलाई को जिला मुख्यालय के 17 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में विभिन्न जिलों के कुल 37,613 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। सुरक्षा और सुचिता के मद्देनजर परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।तैनात किए गए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

CM ने जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा

बरेली । मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में हुई। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जनपद के विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से जनसुनवाई पर विशेष ध्यान के निर्देश दिए इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी जनसुनवाई करने की अपील करीं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राजस्व वाद लंबित होने से कानून व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है इसीलिए राजस्व वाद समय सीमा के बाद लंबित न रहे…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत बरेली राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ‘गौ-रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा’ का तीखा विरोध,शास्त्र चर्चा की खुली चुनौती

​नाथ संप्रदाय ने यात्रा को बताया ‘विभाजनकारी’ और राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने का लगाया आरोप @express views desk पीलीभीत। शंकराचार्य परंपरा के संन्यासी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा आगामी 1 जुलाई 2026 को पीलीभीत में निकाली जाने वाली ‘गौ-रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नाथ संप्रदाय के स्थानीय प्रतिनिधि ने एक प्रेस नोट जारी कर इस यात्रा पर तीखा प्रहार किया है और इसे पूरी तरह से विभाजनकारी तथा राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का जरिया बताया है। उन्होंने स्वामी…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का भव्य स्वागत, मीरगंज विधानसभा में गौशाला स्थापना अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी स्थित श्री गंगा लॉन में सोमवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज ने देशभर की प्रत्येक विधानसभा में गौशाला स्थापना के अपने संकल्प एवं अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में उन्होंने मीरगंज विधानसभा में इस अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने हेतु फतेहगंज पश्चिमी निवासी श्री सुरेंद्र गंगवार को अपना प्रतिनिधि एवं प्रभारी नियुक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज ने…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

​बरखेड़ा: 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार उपलों के ढेर पर गिरा, चार ग्रामीणों की मेहनत राख

​बरखेड़ा: मुख्यमंत्री के जनसभा स्थलपतरासा कुँवरपुर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम नबादा महेश स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास 11 हजार केवी की हाई-टेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर ग्रामीणों द्वारा रखे गए उपलों (बटिया) के ढेर पर गिर गया। देखते ही देखते भीषण आग लग गई, जिससे चार ग्रामीणों का ईंधन जलकर राख हो गया। रविवार रात करीब 10 बजे पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास अचानक बिजली के तार में तेज स्पार्किंग हुई और चलती लाइन का…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत को 569 करोड़ की सौगात: CM योगी ने 55 साल से विस्थापित बंगाली परिवारों को सौंपी नागरिकता और जमीन

विमलेश कुमार@express views पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीलीभीत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पतरासा कुंवरपुर में जनपद को 569 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास और विरासत के ‘डबल डोज’ का जिक्र करते हुए पिछले 55-56 वर्षों से विस्थापित बंगाली हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध परिवारों को जमीन के पट्टे और भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “जो परिवार बांग्लादेश से प्रताड़ना सहकर आए थे, उन्होंने दशकों तक प्रशासनिक और…

Read More

पुलिस जांच में लूट की वारदात निकली फर्जी, मुकदमे में लाभ पहुंचाने के लिए रची गई थी कहानी

पीलीभीत (बरखेड़ा)। थाना क्षेत्र में लूट की जिस घटना से शनिवार को सनसनी फैल गई थी, वह पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। पुलिस के अनुसार, मुकदमे में लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लूट की झूठी कहानी गढ़ी गई थी। मामले में झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना क्षेत्र के गांव मधैय्या निवासी पूरन सिंह पुत्र ऊदल सिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसने एक पार्सल बुक कराया था। डिलीवरी बॉय के फोन पर वह अपने पिता…

Read More
error: Content is protected !!