मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर शनिवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों और बांके से हुए हमले में पिता-पुत्र और बहू समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त कर रही डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।दोनो पक्षो के कुल सात लोग घायल अवस्था मे सी एच सी बरखेड़ा पहुचे।…
Read More