Latest Posts
fir home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर शनिवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों और बांके से हुए हमले में पिता-पुत्र और बहू समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त कर रही डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।दोनो पक्षो के कुल सात लोग घायल अवस्था मे सी एच सी बरखेड़ा पहुचे।…

Read More

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक ने रुपये देने से इनकार करने पर गांव की ही महिला के सिर पर धारदार कसी से प्रहार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में भर्ती कराया है। ​गांव उमरिया निवासी राजकुमारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर के बाहर उपले पाथ रही थीं। इसी दौरान गांव का ही हरिराम वर्मा पुत्र बाबूराम…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य पुत्र भूपराम मौर्य की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र का शव गांव के पास खड़ौआ जाने वाले रास्ते पर इंडियन बैंक के सामने खेत में पड़ा मिला। उसके कान के पास गोली लगने का निशान बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान मिथुन मौर्य (22) पुत्र भूपराम मौर्य निवासी बादशाहनगर, थाना…

Read More
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में मेयर के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) प्रद्युम्न की तहरीर पर कोतवाली थाने में संजीव अग्रवाल और मोहित उप्रेती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खुद को पत्रकार बताकर दी धमकी जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने मेयर के PRO प्रद्युम्न के मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को पत्रकार बताया और बातचीत के दौरान मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने…

Read More

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत खराब हो गई। परिजन उसे आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जहर का संदेह जताते हुए हालत गंभीर बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित युवक  विनोद कुमार 23 वर्ष निवासी मुड़िया कुंडरी के पिता नेवाराम ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपनी पत्नी को लेने ससुराल ज्योरहा कल्यानपुर गया था, आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर कहासुनी ब क्लेश हो गया। विनोद का आरोप है…

Read More

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थनी गीता पत्नी सोमपाल, निवासी ग्राम बहादुरपुर हुक्मी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ​शिकायत के अनुसार, घटना 13 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे की है। बच्चों के झगड़े को लेकर बुद्धमती पत्नी अरुण कुमार, इनके पुत्र पुत्री हिमांशु और अनुराधा ने मुझे और मेरी पुत्री अलका के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि डंडों से…

Read More

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तालाब के पानी में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की हुई पहचान मृतक की पहचान रूमसिंह (60) पुत्र मनीराम, निवासी नंदगांव, थाना बिशारतगंज, बरेली के रूप में हुई है। रूमसिंह अलीगंज-सिरौली रोड पर स्थित जगमाल सिंह इंटर कॉलेज, सत्तारनगर में पिछले 6-7 महीने से चौकीदार के पद…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सीने पर पंजों के निशान पड़ गए। युवक के शोर मचाते हुए गांव की ओर भागने से उसकी जान बच गई। हालांकि, वन विभाग की टीम ने इसे तेंदुए का हमला मानने से इनकार कर दिया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ​शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र स्थित रामेश्वरगंज निवासी हरिराम 28वर्ष ने बताया कि वह भाई दूज…

Read More
fir उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 11 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है। ​शिकायतकर्ता सूरजपाल निवासी ग्राम गुलड़ा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गांव के ही सुमित , वेदपाल और आशीष शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब प्रार्थी ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो उन सभी ने मिलकर उसे लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना…

Read More

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे की रॉड से हमला करने और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है,पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है,थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद निवासी रश्मि गंगवार पत्नी मिथुन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व हुई थी।आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की…

Read More
error: Content is protected !!