Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 52 किलो डोडा बरामद, पंजाब के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

होंडा सिटी कार से हो रही थी नशीले पदार्थों की तस्करी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज। बरेली।थाना भोजीपुरा पुलिस टीम ने हाईवे पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा बरामद करते हुए पंजाब के दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए डोडा की बाजार में बड़ी कीमत आंकी जा रही है। गश्त के दौरान हाईवे पर बिछाया गया जाल। प्राप्त जानकारी के अनुसार,भोजीपुरा पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में जुटी हुई थी। इसी दौरान…

Read More

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात विक्रमपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर नींव के लिए गड्ढे खोदकर पिलर बनाने का काम शुरू किया गया था। बुधवार सुबह मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों में…

Read More

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। ‘जनपद बरेली पुलिस स्थापना बोर्ड’ के निर्णय के तहत जिले के 67 दरोगाओं को जनहित, प्रशासनिक आवश्यकता और शिकायतों के आधार पर तत्काल प्रभाव से इधर से उधर किया गया है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर रवाना होने और आज ही अपनी अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।दरोगा संजय कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना शीशगढ़,…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच आगे चल रही कार से टकराकर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने किसी कार्य के चलते अचानक वाहन रोक दिया। पीछे से तेज गति से आ रहा ई-रिक्शा चालक नियंत्रण नहीं रख सका और कार में जा घुसा। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया और यात्रियों…

Read More

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के भव्य आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ​मेला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बरखेड़ा का ऐतिहासिक 138वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला 16 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगा। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण वृंदावन से पधारे रंगमंच कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रासलीला होगी। इसके साथ ही मेले में क्षेत्रीय…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले का मंगलवार शाम भव्य शुभारंभ हुआ। बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर मेले के सफल आयोजन की कामना की। मेले में विभिन्न दुकानें, झूले और मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं, 20 सितंबर को कंस वध और 21 सितंबर को सुबह भव्य श्रीकृष्ण झांकी निकाली जाएगी।

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10 लाख रुपये लेने के आरोपी योगेंद्र कुमार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी समझौता पत्र तैयार कर संबंधित थाने और अधिकारियों को भेजा था। पुलिस के मुताबिक, मीरगंज थाना क्षेत्र के पैगा नगरी उर्फ नगरिया भगत निवासी योगेंद्र कुमार ने खुद को मानवाधिकार आयोग में वरिष्ठ पद पर कार्यरत बताकर एक मामले को निपटाने के नाम पर रुपये लिए थे। आरोप है कि इसके बाद…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें उसने गांव के ही ब्रजेश पर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही किसी को घटना…

Read More

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद बरखेड़ा पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में रचना पत्नी सत्यपाल ने बताया कि उसकी शादी खजुरिया गोटिया निवासी सत्यपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने करीब 12 लाख रुपये खर्च करने के…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने कस्बे में पटाखों के अवैध भंडारण की शिकायतों को लेकर बुधवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने कस्बे में पटाखों की कई दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कस्बे की मोहन ट्रेडर्स पर छापेमारी की गई, जहां पटाखों का अवैध रूप से भंडारण पाए जाने पर तत्काल दुकान बंद करा दिया गया।कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में अचानक हुई प्रशासनिक कार्रवाई से कस्बे में पटाखा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच…

Read More
error: Content is protected !!