Latest Posts

इलाज के अभाव में दुर्घटना में घायल अधेड़ ने एक माह बाद तोड़ा दम 

बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के गांव मूसेपुर जयसिंह निवासी 47 वर्षीय रीतराम की  आखिरकार इलाज के अभाव में मौत हो गई। आर्थिक तंगी और समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा न मिल पाने के कारण पीड़ित ने घर पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। करीब एक माह पूर्व 19 अक्टूबर को शाम के समय रीतराम अपने भतीजे मान सिंह के साथ मोपेड द्वारा अपनी पुत्री की ससुराल बर्रामऊ जा रहे…

Read More

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर 

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के ग्राम आमडार  निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ​क्षेत्र के गांव आमडार  निवासी हरिचरन पुत्र गंगाराम ने बताया कि 19 नवंबर  की रात करीब 10 बजे पड़ोसी भगवानदास पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, विशाल, नन्हे पुत्रगण भगवानदास तथा अजय पुत्र  निवासी जगतपुर रामनगर कथित तौर पर लाठी व डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। ​आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हरिचरन को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर…

Read More

अतिरिक्त दहेज और कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, मायके पहुंची पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज में कार की मांग, मारपीट और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कस्बा बरखेड़ा वार्ड नंबर 9, मायका निवासी विमलेश पुत्री मुनेंद्र पाल ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका विवाह करीब सात वर्ष पूर्व वर्ष 2019 में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुबे निवासी हितेश कुमार  के साथ हिंदू रीति-रिवाज से…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

विधानसभा चुनाव को लेकर पीलीभीत भाजपा की बैठक,धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, 44 सदस्यीय संचालन समिति का गठन

पीलीभीत।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश की राजनीति का स्वर्णिम युग चल…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

डॉo राघवेंद्र सिंह गंगवार नीमा के जिला अध्यक्ष घोषित

विनय सक्सेना@express views पीलीभीत। गुरूवार को संतोष होटल में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा ) पीलीभीत की साधारण सभा बैठक में चुनाव आयुक्त वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनिल सक्सेना ने सर्वसम्मति से डॉ राघवेंद्र सिंह गंगवार को नीमा पीलीभीत का अध्यक्ष घोषित किया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ दुष्यंत त्यागी ने अपना कार्यभार आगामी सत्र 26- 27 के लिए डॉ प्रदीप अग्रवाल द्वारा प्रस्तावित व डॉ डी एन शर्मा तथा डॉ अश्वनी सचदेवा द्वारा अनुमोदित डॉ राघवेंद्र गंगवार को सौंप दिया। इससे पूर्व पिछले दो वर्षों का आय व्यय व्यौरा डॉ संजीव जौहरी…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान, 7 वाहन सीज

बरेली। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 18 नवम्बर रात 10 बजे से 19 नवम्बर रात 2 बजे तक खनन अधिकारी मनीष कुमार द्वारा विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम रोठा, थाना सीबीगंज अंतर्गत अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया। चौकी परसाखेड़ा, थाना सीबीगंज अंतर्गत अवैध रेत खनन में संलिप्त 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया। थाना फतेहगंज पश्चिमी अंतर्गत अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा बिना वैध ISTP के…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

मानोना धाम दर्शन को जा रहे तीन बाइक सवार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत ,एक गम्भीर घायल 

बरेली/ मीरगंज।एनएच 24 हाइवे फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल मनोना धाम दर्शन के लिए जा रहे थे बरेली मीरगंज फ्लाईओवर पर बीती रात सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है तीनों दोस्त रुद्रपुर से मनोना धाम दर्शन के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान मीरगंज पहुंचते ही फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन टक्कर मार दी

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

दिल्ली लखनऊ हाईवे पर टक्कर के बाद आग का गोला बने दो ट्रक, मची अफरा-तफरी,हेल्पर की जलकर मौत

बरेली। फतेहगंज पूर्वी दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक भीषण हादसा हो गया। शाहजहांपुर की ओर जाने वाली लेन पर ढाबे के पास पहले से खड़े टैंकर में पीछे से आ रहे भूसा लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल आग का रूप ले लिया। कुछ ही देर में दोनों ट्रक आग की लपटों से घिर गए और एक ट्रक में हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई है हाईवे पर दो ट्रकों में आग…

Read More

 युवती के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी का  आरोप, तीन के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम पुरैना में एक युवती के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता रीना गंगवार, निवासी ग्राम पुरैना ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि  18 नवम्बर को गांव के ही रजत  आदेश और अरविन्द  ने उसके साथ मारपीट की।आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्यवाही की मांग…

Read More

गांव की सुख शांति के लिए हुआ विशाल हवन

  बरखेड़ा। कस्बा के कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को विधिविधान से देवीस्थान पर गांव की पूजा के लिए विशाल हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन पं. राकेश मिश्रा के आचार्यत्व में संपन्न हुआ।दोपहर से शुरू हुए इस यज्ञ में गांव की सुख-शांति, बीमारियों के शमन तथा ग्राम देवता से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई।श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर गांव में खुशहाली की कामना की यज्ञ समापन के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे गांव की परिक्रमा की और समस्त ग्रामवासियों में प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर राजेंद्र पाठक, हरिओम गंगवार, जयंती भोजवाल, रोहिताश गंगवार, गंगा सरन, मदन लाल, संजीव गंगवार, सत्य प्रकाश गंगवार, छेदा लाल भोजवाल, कृष्णपाल गंगवार सहित समस्त वार्डवासी मौजूद रहे।

Read More
error: Content is protected !!