पति पत्नी के बीच मामूली विवाद में पति ने सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या, चिता से पुलिस ने निकलवाया शव, पोस्टमार्टम को भेजा
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गहरवा गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन महिला के शव का अंतिम संस्कार करने में जुट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो चिता जल चुकी थी। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर जलती चिता से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि गहरवा गांव में पति-पत्नी के बीच…
Read More