फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक ‘आगाज’ रखा गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों एवं क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न चरणों में आयोजित गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों के आधार पर मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर का चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक श्री मुकेश कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ0 नीतू सिंह, प्रधानाचार्या एच0आर0पी0…
Read More