Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में एक किसान के घर में रखा साल भर का अनाज, कपड़े और बच्चों की किताबों समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे गांव निवासी किसान नीरज की मां कलावती रसोई में चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के…

Read More

असंतुलित बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में जा भिड़ी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ​प्राप्त जानकारी  के अनुसार, ग्राम अलियापुर निवासी रामू 25 गांव के ही बाबू 14 को बाइक पर बैठाकर बरखेड़ा की ओर आ रहा था। गाजीपुर मुगल के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही  मो.…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ दस लाख रुपये कीमत के सोने के आठ बिस्कुट बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद बिस्कुट का कुल वजन 880 ग्राम बताया जा रहा है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला है। दरअसल, पूरा मामला बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन का है, जहां 22 अक्टूबर को कोलकाता से इंदौर जा रही हावड़ा-इंदौर चंबल एक्सप्रेस…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

पाऊंनगला के चारों धान क्रय केंद्र मिले बंद, पिछले 10 दिनों से नहीं हुई तौल

बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य  कुंवर महाराज सिंह ने धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम के चारों धान क्रय केंद्र बंद मिले। किसानों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से केंद्रों पर धान की तौल नहीं हुई है। किसान रोज अपनी धान लेकर केंद्र पर आते हैं और बिना तौल के ही वापस लौट जाते हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।शनिवार को जब बरेली रामपुर के विधान परिषद सदस्य परम कुंवर महाराज…

Read More

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद महिला के साथ गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शहपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर उनकी पत्नी…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

13 दिसंबर को पीलीभीत में होगा बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन, युवाओं को मिलेगा विचार और नेतृत्व का मंच

पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13 दिसंबर 2026 को पीलीभीत के सिटी प्लेस में बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली को समझने, विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में संसदीय कार्यवाही का अभ्यास, वाद-विवाद, सार्वजनिक भाषण, नीतिगत विषयों पर चर्चा तथा विचारों का आदान-प्रदान शामिल रहेगा।आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने,…

Read More

मारपीट और अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में घर पर बैठे परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम बर्रामऊ निवासी दीपक कुमार पुत्र रीताराम ने बताया कि 19 नवंबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान कथित तौर पर शराब के नशे में राजेश पुत्र शोभाराम…

Read More

बेटे को बचाने पहुंची महिला से मारपीट व अभद्रता, सिर पर वार कर किया बेहोश

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बररामऊ में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरौमऊ निवासी राजकुमारी पत्नी देवनारायन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना वाले दिन उनके पति काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए हुए थे और वह घर पर अपने छोटे बेटे मोहित के साथ मौजूद थीं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले…

Read More

इलाज के अभाव में दुर्घटना में घायल अधेड़ ने एक माह बाद तोड़ा दम 

बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के गांव मूसेपुर जयसिंह निवासी 47 वर्षीय रीतराम की  आखिरकार इलाज के अभाव में मौत हो गई। आर्थिक तंगी और समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा न मिल पाने के कारण पीड़ित ने घर पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। करीब एक माह पूर्व 19 अक्टूबर को शाम के समय रीतराम अपने भतीजे मान सिंह के साथ मोपेड द्वारा अपनी पुत्री की ससुराल बर्रामऊ जा रहे…

Read More

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर 

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के ग्राम आमडार  निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ​क्षेत्र के गांव आमडार  निवासी हरिचरन पुत्र गंगाराम ने बताया कि 19 नवंबर  की रात करीब 10 बजे पड़ोसी भगवानदास पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, विशाल, नन्हे पुत्रगण भगवानदास तथा अजय पुत्र  निवासी जगतपुर रामनगर कथित तौर पर लाठी व डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। ​आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हरिचरन को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर…

Read More
error: Content is protected !!