Latest Posts
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

वैवाहिक परिचय सम्मेलन में एक मंच पर जुटेंगे मैथिल ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां

6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी शर्मा ने किया जनसंपर्क मीरगंज (बरेली)। मैथिल ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, बरेली के तत्वावधान में आयोजित होने वाले नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह सम्मेलन आगामी 6 दिसंबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से ओशी बैंक्वेट हॉल, 100 फुटा रोड, तुला शेरपुर, बरेली में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ उनके अभिभावकों एवं परिवारजनों को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी देते हुए मीरगंज…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

बरेली: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस को देना पड़ा धक्का!

बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर सरकारी परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बरेली मीरगंज कस्बे के सिधौली चौराहे पर बस को धक्का लगाते हुए देखा गया। सवाल यह है कि आखिर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर देने का दावा करने वाली परिवहन निगम की बसों की ऐसी हालत क्यों है? क्या बसों का समय पर रखरखाव नहीं हो रहा है? आखिर कब सुधरेगी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की व्यवस्था? जिम्मेदार अधिकारियों को इस मामले का संज्ञान लेकर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

बच्चे की ईमानदारी से मिला खोया हुआ पर्स, पुलिस ने  पर्स स्वामिनी को किया सुपुर्द

बरखेड़ा।  कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार बाजार में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लक्की कुमार पुत्र रामू निवासी मोहल्ला हरिजन बस्ती, वार्ड नं0-02, कस्बा व थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत ने अपने माता-पिता के साथ पुलिस को एक लावारिस पर्स मिलने की सूचना दी। पवन मोबाइल पुलिस कर्मियों द्वारा पर्स को कब्जे में लेकर चेक किया गया तो उसमें सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पायल, 11,900 रुपये नकद एवं आवश्यक कागजात मिले। पुलिस कर्मियों द्वारा काफी तलाश…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

नए नियमों से भड़के किसान, चीनी मिल के केन यार्ड पर हंगामा,तौल ठप, राजमार्ग पर लगी लंबी कतारें

​बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। मिल के केन यार्ड पर किसानों ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते गन्ने की तौल पूरी तरह ठप हो गई। किसानों का आरोप है कि गन्ना तुलवाने से पहले मिल प्रशासन द्वारा उनसे आधार कार्ड के साथ एक घोषणापत्र (एफिडेविट) पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। इस घोषणापत्र में यह शर्त रखी गई है कि किसान अपने अधिकार, बकाया भुगतान या किसी अन्य परेशानी को लेकर भविष्य में कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे। इसके अलावा, नए…

Read More

चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, चार जगह हुई लाखों की हुई चोरी

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में कस्बे की मुख्य बाजार में शराब दो दुकानों एवं एक परचून, जनरल स्टोर की तीन दुकानों और मोहल्ला ठाकुरद्वारा वसंत विहार कॉलोनी के एक मकान समेत चार ठिकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती। पीड़ित हार्डवेयर एवं परचून दुकान के मालिक अजय अग्रवाल एवं मोहल्ला ठाकुरद्वारा वसंत विहार निवासी ने भूरी गंगवार थाने में भी लिखित तहरीर दी है और चोरी जल्द…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली में खुला एसटीपीआई का 75वां केंद्र, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया उद्घाटन, रुहेलखंड के युवाओं को मिलेगा आईटी और स्टार्टअप का नया मंच

  रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली । आज का दिन तकनीकी विकास के लिहाज से बरेली के लिये बेहद रहा। सीबीगंज में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया यानी एसटीपीआई के 75वें केंद्र का केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उद्घाटन किया। करीब 18 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से तैयार इस आईटी पार्क के शुरू होने से बरेली समेत पूरे रुहेलखंड के युवाओं के लिए आईटी, सॉफ्टवेयर और स्टार्टअप के नए रास्ते खुलेंगे। अब स्थानीय युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए बड़े शहरों का रुख करने की…

Read More

विवाहिता को कार में बंधक बनाने व मारपीट का आरोप, दो प्रधानों समेत ससुरालियों पर तहरीर

​बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम प्रधानों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए बरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। ​पीड़िता विमलेश कुमारी के मुताबिक वर्ष 2023 में उसकी शादी हिमालय प्रताप से हुई थी। पूर्व के विवाद में अगस्त 2026 में समझौते के बाद वह ससुराल वालों के साथ खटीमा व किच्छा में रह रही थी। आरोप है कि 24 नवंबर की सुबह ससुरालियों ने बहाने से बुलाकर उसे कार में बैठा लिया और दिनभर घुमाते…

Read More

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

​बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को बुधवार सुबह करीब 10 बजे क्षेत्र के गांव अलकथान मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ​जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को क्षेत्र के गांव सिसईया के समीप रेलवे लाइन के किनारे स्थित खेत से गांव अलकथान निवासी कुछ महिलाएं और पुरुष मिट्टी निकाल रहे थे। खेत स्वामी अंकित वर्मा ने…

Read More

ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन को प्रधान संगठन का समर्थन, शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार ने  25 नवम्बर को जारी पत्र में प्रदेश के समस्त ग्राम सभा प्रशासक साथियों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए आगे आने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के सभी ब्लॉकों व जिला मुख्यालयों पर ग्राम रोजगार सेवकों का समर्थन करें,रोजगार सेवक ग्राम सभा का मुख्य अंग है,ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक का चोलीदामन का साथ है। संजीव…

Read More

महिला से मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। थाना  क्षेत्र के ग्राम आमडार में एक महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला में महिलाओं सहित तीन पुरष पर रिपोर्ट दर्ज। ​क्षेत्र के  ग्राम आमडार निवासी सुमन  ने थाना बरखेड़ा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह सुबह 10 बजे अपनी जगह साफ कर रही थीं। इसी दौरान गांव के श्याम बिहारी पुत्र नत्थूलाल, उनके भाई मनोज व पप्पू तथा परिवार की महिलाओं ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक…

Read More
error: Content is protected !!