Latest Posts
   
home 

मुंह बोले चाचा ने 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, फरार

बरेली। बारादरी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक 35 वर्षीय युवक ने पड़ोस में रहने वाली 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर इंसानियत को कलंकित कर दिया। बच्ची आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी और अक्सर उसके घर खेलने जाया करती थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे मासूम बच्ची रोज की तरह खेलने पड़ोस में गई थी। कुछ देर बाद जब वह घर लौटी, तो उसकी हालत…

Read More
home 

समर कैंप में बच्चों ने सुनी कहानी और खेले खेल

फरीदपुर (बरेली)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मोहल्ला बक्सरिया स्थिति पाठशाला में समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों बच्चों ने आत्मा का रुप कहानी के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली और विभिन्न खेलों के माध्यम से मनोरंजन भी किया। वरिष्ठ समाजसेवी अमित तोमर ने बाबा के पांच बंदरों पर खेल खिलाते हुए कहा कि बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो, बुरा मत देखो, बुरा मत सोचो और बुरा मत करो पर चर्चा कर जानकारी दी। अन्य खेल भी खिलाए। इस अवसर पर जया बहन ने बच्चों…

Read More
home 

जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी महिला संचालक समेत 4 गिरफ्तार

बरेली। बरेली सेक्स वर्कर्स की मंडी बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में पुलिस ने चार बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। तीन रैकेट इज्जतनगर पुलिस ने और शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने एक रैकेट को पकड़ लिया। शहर की पाश कालोनी राजेंद्रनगर में जिंगल बेल स्कूल वाली गली में एक घर के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का राजफाश कर महिला संचालक व एक अन्य युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में अनैतिक देह…

Read More
home 

बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण हुआ सम्पन्न 

बरेली । बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हुआ सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 28 थाना क्षेत्रों में कुल 179 ईदगाहों और 1265 मस्जिदों पर सुबह 5:30 बजे से 11:30 बजे तक बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी गई तथा 56 त्वरित प्रतिक्रिया दल QRT, 90 यूपी-112 गाड़ियों, 2 PAC और 1 RRF कंपनियों को तैनात किया गया। वही डीएम और एसएसपी ने बिहारीपुर चौकी से आला हजरत गली होते हुए मलूकपुर तक पैदल भ्रमण कर…

Read More
home 

पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया ईद उल अज़हा

बरखेड़ा।खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद-उल-अज़हा(बकरीद)बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वही बरखेड़ा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन कारी ने नमाज़ अदा कराई।पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में उत्साह का मौहल रहा। ईद की नमाज के लिए जिले भर के मस्जिदों को सजाया गया था। ईद पर आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की। नगर के मस्जिदो में नमाज अदा करने विशेष प्रबंध किया गया था।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कुछ…

Read More
home 

डिप्टी सीएम पहुंचे बरेली,जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था और मरीजों की बदहाली देखकर लगाई अधिकारियों की फटकार

बरेली। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज बरेली पहुंचे उन्होंने जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया और इसके बाद पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी वार्ड और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया अस्पताल में फैली अव्यवस्था और मरीजों की बदहाली देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। वही इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम एक मरीज के पास रुके जिसने बताया कि वह काफी देर से एक्सरे का इंतजार कर रहा है इस पर उन्होंने तत्काल एक्सरे कराने और लापरवाही पर सख्त…

Read More

ऐपजा के तत्वाधान में पत्रकारों ने निकाली तिरंगा रैली, अभिषेक पांडेय पीलीभीत के जिलाध्यक्ष मनोनीत

पीलीभीत।ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत गुरुवार को पीलीभीत शहर में ऐपजा संगठन के तत्वाधान में पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में जिले के दर्जनों पत्रकार शामिल हुए। जो अपने हाथों में और वाहनों में तिरंगा लिए शामिल हुए। यात्रा का शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।तिरंगा यात्रा कलक्ट्रेट से होते हुए नकटा दाना, छतरी चौराहा, टाइगर चौराहा होते हुए बरेली पहुंची। जहां रैली का सम्मान किया गया। रास्ते मे लोगो ने जगह जगह यात्रा का स्वागत किया।…

Read More
home 

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, दिया संदेश धरती माता को बनायें हरा भरा – अमित तोमर

फरीदपुर (बरेली)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की फरीदपुर पाठशाला द्वारा गोल्ड मोहर, महोगनी, चक रेशिया, सहजन एवं अमलतास आदि के वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी राम शंकर सिंह एवं पंचायती राज के राज्य प्रशिक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने सहजन एवं महोगनी का वृक्ष लगाकर किया। अन्य वृक्ष ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार पाल, देवदत्त शर्मा एडवोकेट, जया बहन आदि ने लगाकर पर्यावरण में वृक्ष के महत्व को बताया। राज्य प्रशिक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने विश्व…

Read More

मौजूदा प्रधान पक्ष ने पूर्व प्रधान के घर पर किया हमला और पथराव, चार घायल, वीडियो वायरल

बरेली। थाना सिरौली के गांव केसरपुर में वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में शनिवार को फिर से पथराव हो गया इसमें चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव के वर्तमान प्रधान पति इस्लेयार खां और पूर्व प्रधान के बेटे जहांगीर के बीच दो दिन पहले ही मारपीट हुई थी। जिसमे वर्तमान प्रधान पक्ष के दबंग लोगों ने पूर्व प्रधान पक्ष के तीन लोगों को मारा पीटा था। इस मामले में सिरौली थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान के बेटे जहांगीर पर और उनके भाई आदि पर मारपीट की…

Read More

फर्जी रसीदों से धन उगाही पर,अखिल भारत हिन्दू महासभा ने दी चेतावनी

  पीलीभीत। हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले चार दिनों में कुछ लोगों द्वारा अखिल भारत हिन्दू महासभा के नाम पर फर्जी रसीदें तैयार कर अवैध रूप से धन संग्रह करने की शिकायत प्राप्त हुई है। संगठन द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि जिन-जिन व्यक्तियों को इन फर्जी रसीदों के माध्यम से धन की वसूली की गई है, वे अपना धन तत्काल वापस ले लें। यदि उक्त लोग धन वापसी नहीं करते हैं, तो प्रभावित व्यक्ति संबंधित थाना या…

Read More
error: Content is protected !!