Latest Posts
   

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे तेंदुए ने एक बकरे को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग की लचर कार्यशैली से लोगों में गहरा रोष है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगापुरी गांव निवासी धर्मपाल अपनी बकरियां चराने के लिए क्षेत्र में गया था। वह किसी काम से नहर के दूसरी तरफ गया हुआ था, तभी अचानक तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। आवाज सुनकर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम कुसमा के बाशिंदे इन दिनों भारी जलभराव और जंगली जीवों के खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। गांव के करीब एक दर्जन परिवारों के घरों के दरवाजों तक एक से डेढ़ फीट पानी जमा है, जबकि मुख्य रास्तों से निकलने वाले मार्ग पर चार फीट तक पानी भर गया है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि जलभराव के बीच अब अक्सर मगरमच्छ ग्रामीणों के घरों के बाहर डेरा डाले नजर आ रहे…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। रपटा पुल से एक मोटरसाइकिल सवार तीन युवक अरिल नदी में गिर गए। हादसा 7 सितंबर  को शाम लगभग 6 बजे का बताया जा रहा है। हादसे के बाद से ही पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक आंवला से अपने घर बिशारतगंज की तरफ लौट रहे थे। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। जब वह ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में स्थित रपटा पुल पर पहुंचे तो…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (मिशन 2027) के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी कुणाल चौधरी ने मंगलवार को कांशीराम बारातघर में जिला और शहर कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि जनता इस ‘लूट और झूठ’ की सरकार को उखाड़ फेंकने के…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से पहले ही ढह गई टंकी बरेली।जनपद के शेरगढ़ ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत बैरमनगर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत करीब 3.97 करोड़ रुपये की लागत से बन रही निर्माणाधीन ओवरहेड पानी की टंकी किच्छा नदी के भीषण भू-कटान की भेंट चढ़ गई। मंगलवार तड़के करीब 6:18 बजे यह विशालकाय टंकी भरभरा कर नदी में समा गई, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। गांव के 70 फीसदी…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश तीन लोगों को भारी पड़ गई। एक बाइक पर सवार होकर नदी के रपटा पुल को पार कर रहे तीन अज्ञात लोग तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमें तीनों की तलाश में जुटी हैं। मामला सोमवार शाम करीब सात बजे का है। आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डुरुआ स्थित अरिल नदी के रपटा पुल पर एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति विशारतगंज की ओर जाने का प्रयास कर…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

नाले में डूबकर बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में 10 वर्षीय बच्चे की वसीट नाले में डूबकर मौत हो गई।सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रोरो कर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंचे लेखपाल हरीश गंगवार ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर के बाद गांव कुरतरा निवासी मनोज सागर उर्फ मिंटू का 10 वर्षीय बेटा भास्कर गांव के पश्चिम में अपने खेत पर गया था।पास में ही मौजूद वसीट नाले में बारिश के कारण भारी मात्रा में जल वह रहा है।भास्कर खेत से…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जलभराव से परेशान वार्ड-4 के लोगों ने विधायक से लगाई गुहार

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर-4, कुन्दनपुर द्वितीय में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि लिटिल स्टार एकेडमी स्कूल के पास जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना पानी में होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है। क्षेत्र में करीब 40 परिवार निवास करते हैं और तीन से चार फीट तक पानी भरे रहने से लोगों के सामने जान-माल का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से बनाए गए नाले का निकास नहीं होने के कारण पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। आरोप है कि नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस समय नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने पानी उतरने के बाद स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। क्षेत्रवासियों ने विधायक से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ज्ञापन पर लक्ष्मण प्रसाद, सुखलाल, श्याम बिहारी, नरेश कुमार, वीर सिंह, मुनीष कुमार, कौशल, राणा प्रताप सिंह, आयुष भारती, प्रदीप कुमार, शिवम समेत करीब 40 लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

रामगंगा के कटान से मन्दिर की हुई क्षति देखने मौके पर पहुंचे डीएम और एडीएम 

बरेली। जनपद के डीएम अविनाश सिंह और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह मीरगंज तहसील के के गांव कपूरपुर में रामगंगा के कटान के द्वारा मंदिर को हुई क्षति देखने के लिए मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों मीरगंज एसडीएम और गांव के प्रधान हरीश लोधी से मौके से स्थिति के बारे में बारीकी से जाना डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि बरेली में पिछले दिनों से बारिश हो रही है जिसको लेकर रामगंगा का जलस्तर काफी बड़ा है जिसको लेकर कपूरपुर में मंदिर को क्षति पहुंची है पर…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

लगातार हो रही बारिश से रोड का पुल धंसकर गड्ढे में हुआ तब्दील,कई राहगीर गिरकर हुए चोटिल

बरेली। फतेहगँजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम मानपुर त्रिलोक में दातागंज रोड पर स्थित पुल एक स्थान पर धंसकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है इसी पुल से रामगँगा का बड़ता पानी तेजी के साथ बहे रहा है जहाँ से गुजरने बाले राहगीर/वाहन चालक घटनाओं के शिकार होकर चोटिल हो रहे हैँ वहीं वाहन छतिग्रस्त हो रहे हैँ। दातागंज रोड में कई किलो मीटर तक सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे समेत कई जगह सड़क धंसी पाई।यहाँ जो बड़ी बात देखने को मिली वह है कि मानपुर स्थित पुल धंसकर गहरे गड्ढे…

Read More
error: Content is protected !!