Latest Posts
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी ढाई वर्षीय मासूम आनबिया के लापता होने से हड़कंप मच गया। दो दिन बीतने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है।परिजन कस्बे के तालाबों सहित अन्य स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं। बच्ची के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तराखंड के खटीमा निवासी शहबाज रविवार सुबह अपने मौसा निसार के पुत्र आफताब की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ बरखेड़ा आए थे। शादी समारोह के दौरान सुबह करीब 11 बजे उनकी दो वर्षीय पुत्री आनबिया अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने घर और आसपास तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से जानकारी करने के साथ ही कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश जारी मासूम के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर…

Read More
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी राजेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं, मामले में वांछित तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 22 अक्टूबर की रात दशहरा मेला देखकर अपने दोस्त मोनू सैनी के साथ स्कूटी से घर लौट…

Read More
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के नदी में कूदने का मामला सामने आया है। प्राप्त पुलिस सूचना के अनुसार, रविवार 25 अक्टूबर  को अंकुर पुत्र रामरहीश यादव निवासी बिहारीपुर, थाना भमोरा, अपनी पत्नी आदित्या के साथ मोटरसाइकिल से बरेली आ रहे थे। बताया गया कि रामगंगा पुल के बीच में आदित्या ने पैसे चढ़ाने की बात कही और मोटरसाइकिल से उतर गईं। इसके बाद वह पुल से नीचे रामगंगा नदी में कूद गईं। घटना की सूचना मिलने पर गोताखोरों को बुलाया…

Read More
Accident उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क हादसा में  एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल  के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। तेजपाल निवासी चुरासकतपुर ने थाने में शिक़ायत करते हुये बताया कि 18 अक्टूबर को ग्राम पतरसिया के किनारे खड़े दो लोग चंद्रपाल, शिवा निवासी चुरासक्तपुर को तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए सड़क किनारे खड़े इन दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। ​इस हादसे में चंद्र पाल और शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर पुलिस और…

Read More
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना उर्फ बिंटू ने प्रेमिका से प्रताड़ित और प्यार में धोखा मिलने के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी ।परिवार वालों ने उसकी प्रेमिका पर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा । मृतक की बहन श्रद्धा ने बताया कि उसका भाई अभय सक्सेना उर्फ बिन्टू नेकपुर के पास 84 घंटा मंदिर के पास की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों के लगभग 4…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश निवासी जसौली के साथ पीलीभीत मंडी में धान बेच कर बापस अपने घर ट्रैक्टर ट्राली से घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते मे पीलीभीत बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा के नबाबगंज तिराहे पर ट्राली को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पर साइड में मडगार्ड पर बैठे किसान राकेश उछलकर  ट्रैक्टर से नीचे ट्राली के बीच गिर पड़े जिसके बाद ट्राली का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।…

Read More
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में आयोजित किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सुरक्षा और स्वावलंबन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे खुद को किसी भी परिस्थिति में असहाय न समझें, पुलिस हर कदम पर उनकी…

Read More
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

कोर्ट की हवालात से कैदी सचिन फरार , आठ पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने लापरवाही के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, फरार बंदी समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला 21 अक्टूबर 2026 का है। जिला कारागार से पेशी के लिए न्यायालय लाया गया सुभाषनगर निवासी बंदी सचिन पुत्र चंद्रभान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पेशी के बाद पांच बंदी वापस लौटे, लेकिन सचिन हवालात नहीं पहुंचा। गिनती के दौरान उसके…

Read More

बरखेड़ा: बाइक विवाद में युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या कर पेड़ से लटकाने का आरोप

​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलकथान में दो दिन पूर्व 22 अक्टूबर को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकती लाश मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए गाँव के ही चार लोगों और कुछ अज्ञात के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि मामूली विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया गया है।​कटकवारा गाँव की रहने वाली सुशीला देवी मृतक…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगा, नए वोट बनवाए

बरखेड़ा।नगर पंचायत बरखेड़ा व ग्राम पंचायत कबूलपुर में शनिवार को बूथ संख्या एक पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किया गया। कैंप में ग्रामीणों के नए वोट बनवाने के लिए पंजीकरण किया गया। साथ ही एसआईआर  प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों के नामों में आवश्यक संशोधन भी कराया गया। इस दौरान  सभी केंद्रों पर बीएलओ और बीसलपुर के मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। कैंप में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Read More
error: Content is protected !!