किशोर को सांप ने डसा, हालत गंभीर
बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के अंदर मचान से सामान उतार रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद किशोर की हालत बिगड़ने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। गांव जोगीठेर निवासी वीरेंद्र कुमार का 16 वर्षीय पुत्र सुमित शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के अंदर बने…
Read More