Latest Posts
   
home 

रावत दिलाएंगे राहत, चुने गए योग प्रशिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नियुक्त अंशकालिक योग इंस्ट्रक्टर्स आज दिल्ली आ जुटे। जिन्होंने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी *भारतीय योग अनुदेशक संघ* का गठन किया ।जिसमें गढ़वाल उत्तराखंड निवासी श्री कमल रावत को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। विदित हो आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय आयुष मिशन (National Ayush Misson) के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना पूरे देश में संचालित है। उक्त योजना में राजकीय आयुर्वेदिक/यूनानी होम्योपैथी औषधालयों में अंशकालिक पार्ट टाइम योग एक्सपर्ट की नियुक्तियां की गई है।जिसमें…

Read More
home 

बरेली में प्रेमिका से धोका खाए प्रेमी तमंचा लेकर छत पर चढ़ा 

बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र के नबाबगंज चौकी  क्षेत्र में प्रेमिका से धोका खाए प्रेमी तमंचा लेकर छत पर चढ़ा ।तमंचा लेकर आत्महत्या की धमकी देने लगा प्रेमी, तमंचा तानकर प्रेमी ने पुलिस को सुनाई अपनी कहानी!!

Read More
home 

बीसीए के छात्र की दबंगो ने की जमकर पिटाई,पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बरेली।बीसीए के छात्र की दबंगो ने जमकर पिटाई की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने दबंगो के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक, इवर्टिस विश्विद्यालय से बीसीए की पढ़ाई कर रहे छात्र वेदांत की  इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फनसिटी के आगे ले जाकर की दबंगो ने  पिटाई कर दी। परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत के बाद भी दबंगो के खिलाफ कोई कर्यवाही नही हुई है।  

Read More
home 

चाउमीन के ठेले में लगी आग ,बच्ची सहित तीन लोग झुलसे,जिला अस्पताल रेफर

  बरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां चाउमीन के ठेले में आग लगने से चार लोग झुलस गए , आनन फानन में सभी लोगो को इलाज के लिए सामूदायिक स्वास्थ केंद्र मीरगंज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने दो बच्ची सहित तीन लोगो की हालत गंभीर देख उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम तृप्ति गुप्ता, सीओ अंजनी कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह मौके पर पहुंचे ।  

Read More
home 

साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई

बरेली: मीरगंज की साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों ने एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। चोर पर आरोप है कि उसने करीब दो घंटे पहले एक शिक्षक का मोबाइल चुरा लिया था। जब वह दूसरा मोबाइल चुराने की कोशिश कर रहा था, तभी दुकानदारों ने उसे पहचान लिया और पकड़ लिया।स्थानीय सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, चोर की पहचान होते ही बाजार में हंगामा मच गया और लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।और मौके पर काफी भीड़ लग गई। इसके बाद दुकानदार उसे बाजार में ठेकेदार के पास ले…

Read More
home 

गैस एजेंसी में फटा सिलेंडर, दहल गया पूरा इलाका

बरेली। बरेली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सिलिंडर फटने से आग लग गई। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सिलिंडर फटने से लगातार कई धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

Read More
home 

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने निकाला रूट मार्च

बरेली । आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने रूट मार्च निकाला अपर पुलिस महानिदेशक, आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस रूट मार्च का नेतृत्व किया गया रूट मार्च के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया जनमानस से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई इसके साथ ही ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के लाइसेंस और यातायात नियमों की जांच की गई इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी और अन्य प्रशासनिक…

Read More
home 

ईंट भट्ठे की दीवार ढही, 4 मजदूर दबे नेशनल हाइवे किनारे हुआ हादसा, राहत कार्य जारी

बरेली। मीरगंज इलाके में नेशनल हाइवे के किनारे एक ईंट भट्ठे की दीवार के अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 4 मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए, जिसमें से 3 मजदूरों को निकाल लिया गया है। एक मजदूर अभी भी दबा हुआ है। पुलिस और जेसीबी की मदद से बचाव कार्य तेज हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि फंसे हुए मजदूरों को…

Read More
home 

ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत,चार गंभीर घायल

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मलबे में दबने से चार मजदूर गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे किनारे स्थित ईंट भट्ठे की कच्ची दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। दो घंटे में बुलडोजर से मलबा हटाकर चार मजदूरों को बाहर…

Read More
home 

चेयरमैन और सभासदों ने सफाई कर्मचारी की एसडीएम से की शिकायत

बरेली (मीरगंज)। आज शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन इमराना बेगम और सभासद प्रदीप गुप्ता एवं अन्य सभासदों ने एसडीएम तृप्ति गुप्ता से संविदा सफाई कर्मचारी अंकित द्वारा सभासदों एवं चेयरमैन प्रतिनिधि को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।‌ जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 11 नई बस्ती निवासी भाजपा नेता सभासद प्रदीप गुप्ता एवं नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि को संविदा सफाई कर्मचारी अंकित ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी…

Read More
error: Content is protected !!