Latest Posts
   

पत्रकारों को किया सम्मानित

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने आज शुक्रवार को बरखेड़ा क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया।वही कमलेश गंगवार ने क्षेत्रीय पत्रकार को एक डायरी,पेन और एक गिफ्ट देकर सम्मानित कर पत्रकारो से कहा है की पत्रकार समाज को आईना दिखाता है और सच्चाई की कलम चलाकर समाज को जागरुक करता है।तथा एक सच्ची कलम का सिपाही समाज मे अखबार के माध्यम से खबरे प्रकाशित करने में पत्रकारों का योगदान रहता है अपनी सच्चाई के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का काम करते…

Read More
home 

राहुल गांधी के बयान से नाराज सिक्ख समाज सड़को पर उतरा

बरेली। राहुल गाँधी द्वारा अमेरिका में सिक्खों पर दिए गए बयान से उबाल आ गया है। आज बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के लोग सिख पंजाबी समाज सेवा सोसायटी के बैनर तले सैकडो की संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया बाद में एडीएम ई को ज्ञापन देकर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सिख पंजाबी सभा सेवा सोसायटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बक्शी ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती से विवादित बयान दे रहे है। उन्होंने अमेरिका में कहा कि भारत मे…

Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद में छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में नई उड़ान दे रही है, विज्ञान ज्योति परियोजना। 

बरेली।भारत सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की छात्राओं के लिए विज्ञान में रुचि विकसित करने के लिए चल रही महत्वाकांक्षी परियोजना ‘विज्ञान ज्योति फेज- 5’ के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद बरेली, केंद्रीय विद्यालय-2 जेएलए बरेली, केंद्रीय विद्यालय एन ई आर बरेली ,केंद्रीय विद्यालय-1 जेआरसी बरेली एवं केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स बरेली की चयनित कक्षा बारह की 50 छात्राओ में प्रत्येक को ₹12000 की वार्षिक स्कॉलरशिप तथा प्रत्येक छात्रा को ₹14000 तक की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए पुस्तके निशुल्क दी जा रही हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय…

Read More

सियार के हमले से तीन लोग घायल

बरखेड़ा।क्षेत्र में एक और सियार के हमले से ग्रामीण दहशत में है।खेत देखने जा रहे सियार ने गांव के तीन लोगों पर एक साथ हमला कर घायल कर दिया।आज गुरुवार के सुबह 6 बजे क्षेत्र के गाँव भैसाहग्वालपुर में सियार ने खेत पर जा रहे तीन लोगों पर एक ही समय पर अलग अलग हमला कर घायल कर दिया जिससे गांव में खलबली मच गई।ग्राम भैसाहा गवालपुर से बरखेड़ा की ओर आ रही सड़क पर सुबह 6 बजे के लगभग गाँव के ही शिव प्रताप 28 वर्ष अपने खेत पर…

Read More

ताला तोड़कर माल जेबर नकदी गायब, पीड़ित ने तहरीर दी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव डंडिया भगत निवासी सुरेश कुमार पुत्र ओमकार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि प्रार्थी मेहनत मजदूरी करने के लिये अपने परिवार सहित रुद्रपुर गया था।उसके पीछे दिनाक 17 सितम्बर को समय लगभग रात्रि 9 बजे महाराष्ट्र से आकर रह रहे युवक रोशनलाल ने मेरे गेट का ताला तोड़कर दोनों सन्दूकों से माल जेबर नकदी निकाल ली मुझे गांव के पड़ोसियों ने फोन करके सूचना दी तो मैं रुद्रपुर से सीधे थाने आया हूँ तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने…

Read More

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित जसवंत कुमार पुत्र मिश्रीलाल निवासी खजुरिया पचपेड़ा ने बताया है कि उसके ही गांव के भगवानदास,धर्मपाल,तिलकराम, श्याम विहारी, लक्ष्मी देवी ने दिनाँक18 मार्च को 8.30बजे रात में पुरानी रंजिश के तहत एक राय होकर मेरे घर में घुस आए और गंदी-गंदी गालियां देते हुए लात घुसो से मारपीट करने लगे शोर होने पर एकत्र भीड़ को देखकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। न्यायालय के आदेश पर थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली…

Read More
home 

पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, तमंचा व बाइक बरामद 

बरेली। पुलिस ने मोबाइल फोन और महिलाओं के कुंडल छीनने के मामलों में वांछित चल रहे दो लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू, मोटरसाइकिल बरामद किया है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर निवासी शिवम उर्फ गोलू (पुत्र राजेंद्र प्रसाद) और उसका साथी युसूफ मंसूरी (पुत्र सालार बख्श, निवासी वार्ड नंबर 8, नई बस्ती, कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी) मोबाइल लूट और महिलाओं…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का फूल मालाओं से किया स्वागत

बरखेड़ा।भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के दौरान गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का बरखेड़ा में फूल वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।पूर्व सीएम आज बुद्धवार को व्लाक सभागार में बूथ अध्यक्षों की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए जो भी योजनाएं चलाई है उसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है और भाजपा ने गरीब परिवारों को जोड़ने का काम किया है आज अपने अपने सभी मोवाइल निकालकर 8800002024 को डायल कर भाजपा की…

Read More
home 

उत्तरखंड एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने 3 तस्करो को पकड़ा

बरेली। उत्तरखंड एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए सीबीगंज थाना क्षेत्र के पुन्नापुर गांव के पास 3 तस्करो को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक तस्करो के कब्जे से 2 हाथी दाँत एक कार बरामद हुई है। तस्कर लम्बे समय से वन्य जीव तस्करी का काम कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की है

Read More
home 

प्रधान की मनमानी के चलते ग्रामीणों की मुसीबत बनी गांव सेमरखेड़ा की गलियां

गंदगी और कीचड़ से भरी गांव सेमरखेड़ा की गलियां पीलीभीत।ग्रामीण विकास के नाम पर जहां एक तरफ सरकार लाखों रुपए पानी की तरह बहा रही है तो वहीं ग्राम प्रधान की मनमानी के चलते अभी भी गांव की गलियां गंदगी और कीचड़ से भरी हुई है इस पंचवर्षीय को लगभग तीन साल पूरे हो गए हैं लेकिन अभी भी गांव सेमरखेड़ा में विकास के नाम पर मात्र कागजी खानापूर्ति कर लाखों रुपए का बंदरबांट किया गया है योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा जमकर…

Read More
error: Content is protected !!