गोंडा के बर्तन कारोबारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, भीम आर्मी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को सौंपा गया। ज्ञापन में गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका…
Read More