खबर प्रकाशित होने के बाद तिरंगा लाइटों को ढकने वाले चुनावी फ्लेक्स नगर पंचायत ने हटवाए
बरखेड़ा (पीलीभीत)। कस्बे में तिरंगा लाइटों को ढककर लगाए गए चुनावी प्रचार फ्लेक्स का मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया है। मीडिया में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मंगलवार (25 अगस्त) को नगर पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को भेजकर लाइटों पर लगे सभी प्रचार फ्लेक्स हटवा दिए। मामला कस्बे के मुख्य मार्ग का है, जहां स्ट्रीट लाइटों पर तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं। कस्बे के निवासी प्रमोद भोजवाल ने 24 अगस्त को इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।…
Read More