Latest Posts

विवाहिता को कार में बंधक बनाने व मारपीट का आरोप, दो प्रधानों समेत ससुरालियों पर तहरीर

​बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम प्रधानों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए बरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। ​पीड़िता विमलेश कुमारी के मुताबिक वर्ष 2023 में उसकी शादी हिमालय प्रताप से हुई थी। पूर्व के विवाद में अगस्त 2026 में समझौते के बाद वह ससुराल वालों के साथ खटीमा व किच्छा में रह रही थी। आरोप है कि 24 नवंबर की सुबह ससुरालियों ने बहाने से बुलाकर उसे कार में बैठा लिया और दिनभर घुमाते…

Read More

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

​बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को बुधवार सुबह करीब 10 बजे क्षेत्र के गांव अलकथान मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ​जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को क्षेत्र के गांव सिसईया के समीप रेलवे लाइन के किनारे स्थित खेत से गांव अलकथान निवासी कुछ महिलाएं और पुरुष मिट्टी निकाल रहे थे। खेत स्वामी अंकित वर्मा ने…

Read More

ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन को प्रधान संगठन का समर्थन, शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार ने  25 नवम्बर को जारी पत्र में प्रदेश के समस्त ग्राम सभा प्रशासक साथियों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए आगे आने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के सभी ब्लॉकों व जिला मुख्यालयों पर ग्राम रोजगार सेवकों का समर्थन करें,रोजगार सेवक ग्राम सभा का मुख्य अंग है,ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक का चोलीदामन का साथ है। संजीव…

Read More

महिला से मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। थाना  क्षेत्र के ग्राम आमडार में एक महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला में महिलाओं सहित तीन पुरष पर रिपोर्ट दर्ज। ​क्षेत्र के  ग्राम आमडार निवासी सुमन  ने थाना बरखेड़ा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह सुबह 10 बजे अपनी जगह साफ कर रही थीं। इसी दौरान गांव के श्याम बिहारी पुत्र नत्थूलाल, उनके भाई मनोज व पप्पू तथा परिवार की महिलाओं ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक…

Read More

खेत से मिट्टी निकालने को लेकर विवाद के बाद हुई बेइज़्ज़ती से दुखी युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, चार पर मामला दर्ज

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​सिसईया थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत निवासी सुनील कुमार वर्मा पुत्र स्व. सरदार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे उनका खेत है, जिसमें थोड़ा-बहुत पानी भरा रहता है। आरोप हैं कि 23…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे नई सड़क निर्माण कार्य में कथित तौर पर घटिया और मानक विहीन सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ​ग्राम पिपरिया मंडन के पास हो रहे डामर सड़क के निर्माण कार्य में बजरी के साथ तारकोल की मात्रा कम मिलाए जाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर एकत्र हुए और नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ स्थानों पर डामर की परत को हाथों से…

Read More

कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी

बरेली ।कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई। रामगंगा तट पर श्रधालुओ के आने का सिलसिला सुबह अँधेरे से हुआ शुरू, सूरज निकलते ही राम गंगा घाट पर स्नान करने वालो की संख्या पहुँची हजारो में हो गई, भक्तो ने माँ गंगा में लगाई आस्था और विश्वास की दुबकी और अपने परिवार की खुशहाली ले लिए माँ गंगा से मांगा आशीर्वाद , स्नान करने आने वालो की दिक्कत न हो इस के लिए जिला प्रशासन ने की खास तैयारी की थी, राम गंगा में इस के…

Read More
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

पति का शव लेकर घर जा रही प्रियंका की कार ट्रक में घुसी, तीन घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली एम्स से पति का शव लेकर घर लौट रही प्रियंका की कार मंगलवार शाम शंखा मोड़ के पास हाईवे पर ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार प्रियंका समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नवोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, हरदोई जिले के शाहाबाद निवासी प्रेम सागर अपनी पत्नी रमा देवी और परिवार की प्रियंका के साथ दिल्ली एम्स से प्रियंका के पति का शव लेकर गांव लौट रहे थे। मंगलवार शाम उनकी कार ए एन ए कट…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

खेत से मिट्टी निकालने के विवाद में युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी गांव अलकथान के लोगों पर मारपीट कर उसे चलती ट्रेन के आगे फेंकने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। ​जानकारी के मुताबिक, सिसईया निवासी अंकित उर्फ छोटे (20) पुत्र सरदार सिंह सोमवार सुबह खेत में लाही (सरसों) की बुवाई करने गया था। परिजनों के अनुसार, खेत से मिट्टी निकालने को लेकर अंकित का पड़ोसी गांव अलकथान के कुछ लोगों…

Read More
fir उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

बच्चों के विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 नवंबर 2026 की शाम बच्चों को लेकर गांव के ही सुदीप सिंह, दिलीप, सुरजीत सिंह  पुत्रगण ओमकार सिंह), सत्यपाल सिंह पुत्र उजागर सिंह और डबलेस पुत्र जंडैल सिंह से उनकी कहासुनी हो गई थी. ​आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर अगले दिन यानी 22 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे जब रामसिंह अपने गांव के बाहर जा रहे थे, तभी उक्त सभी लोग एक राय होकर उन्हें मिले. आरोपियों…

Read More
error: Content is protected !!