Latest Posts
   

मारपीट में घायल पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान मौत मामले मे पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बरेली ।बहेड़ी थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव के पूर्व प्रधान निहाल सिंह के साथ मारपीट का मामले में ईलाज के दौरान पूर्व प्रधान निहाल सिंह की मौत हो गयी। आरोपी नसीम, अलीम,शोएब और इशवकार पर एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने इनाम घोषित किया है। आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। बता दें कि 9 अक्टूबर को आरोपियों ने मृतक के साथ जमकर मारपीट की थी।  आरोपी चोरी की गाड़ियों को काटने का काम करते हैं।

Read More

मुखबिर की सूचना पर आतिशबाजी के गोदाम पर पुलिस ने की छापेमारी, स्टॉक देख दंग रह गए पुलिस और  अधिकारी

एस डी एम और सी ओ ने मारा छापा, बड़ी मात्रा मे पटाखे बरामद। कुछ दिन पहले सिरौली की अवैध पटाखा फैक्ट्री मे हुई थी भयानक घटना। रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली। कस्बा की घनी आबादी में मुखबिर की सूचना पर छापामारी करके एक घर से पुलिस ने करीब 8 कुंटल अवैध पटाखा बारूद का भंडारण बरामद किया है।पुलिस ने सभी बरामद पटाखे को थाना परिसर में रख दिया है।देर रात इलाके में कई जगह से पुलिस और पटाखे बरामद करनें की योजना बना रही है।इसीलिए अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की…

Read More

जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, नलकूप कनेक्शन के नाम पर लिए थे 30 हजार रुपये

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली : नदोसी विद्युत उपकेंद्र पर एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) आबिद हुसैन को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के किसान से नलकूप के लिए विद्युत कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत ली थी। आरोपी के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Read More

ए एन एम ने ऑनलाइन अटंडेन्स का विरोध कर ज्ञापन सौपा

  बरखेड़ा।समुदायक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एएनएम ने आज बुद्धवार को ऑनलाइन अटंडेन्स का बिरोध करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सीएचसी प्रभारी डॉ लोकेश गंगवार को सौपा ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि महानिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ द्वारा आदेश बापस न लिए जाने के कारण दिनांक 16 अक्टूबर को होने वाले टीकाकरण में हम सभी एएनएम ऑनलाइन फीडिंग न करने का बिरोध प्रकट किया।कृपया उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर आप अपने हस्ताक्षर से निराकरण कराने को उचित कार्यवाही कराने का कष्ट करें।

Read More

शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र दियूरिया के गांव रामनगर निवासी बब्लू पुत्र रामआसरे ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 11 अगस्त को शाम के समय नगरा चौराहा थाना बरखेड़ा में गज्जू व सुमित पुत्र पप्पू एवं दो अज्ञात व्यक्ति ग्राम नगरा में शराब पीकर मेरे साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे बिरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Read More

संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन

  बरखेड़ा। संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी महोदय की उपस्थिति में कंपोजिट विद्यालय मुसरहा विकास क्षेत्र बरखेड़ा में आयोजित की गई, जिसमें संकुल रमपुरा नत्थू के सभी प्राथमिक ,उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया ।निर्णायक मंडल में प्रतिपाल सिंह शारीरिक शिक्षा अनुदेशक नर सिंह शारीरिक शिक्षा अनुदेशक , विनोद कुमार सहायक अध्यापक , गणेश कुमार सहायक अध्यापक ,विजयपाल सहायक अध्यापक , विजेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक एवं वेद प्रकाश वर्मा नोडल संकुल शिक्षक रहे।प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़, 100 मीटर, 200…

Read More

पराली प्रबंधन की हुई बैठक और संचारी रोगों से होने वाले रोग की दी जानकारी

बरेली। उप संभाग कृषि प्रसाद अधिकारी कार्यालय के सभागार में पराली प्रबंधन की बैठक की गई जिसमें उप जिला अधिकारी, बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव जी ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की साथ ही साथ कृषकों को यह भी बताया अगर कोई पराली जलते पाया गया तो उसकी सारी सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने से वंचित कर दिया जाएगा । इसके उपरांत जनप्रतिनिधि विधानसभा संयोजक श्री सुरेश गंगवार जी ने परली प्रबंधन बना जलने पर जोर दिया और किसानों को बताया कि पराली कदापि न जलाएं अगर आप परली…

Read More

महिला अनुदेशक ने बीआरसी केंद्र पर लगाये गंभीर आरोप, कोई कार्य बिना रिश्वत के नहीं होता

महिला अनुदेशक ने बीआरसी केंद्र पर लगाये गंभीर आरोप बोली कोई कार्य बिना रिश्वत के नहीं होता शिक्षक सहित स्टाफ पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप महिला अनुदेशक डंडा लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरने पर बैठी रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली -मीरगंज बीआरसी केंद्र पर बुधवार को जब हड़कंप मच गया जब एक महिला अनुदेशक डंडा पास मे रखकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गई महिला अनुदेशक ने बीआरसी केंद्र पर दलाली के आरोप लगाए हुए कहा कि यहां बिना रुपए दिए कोई कार्य नही होता उनके प्रशिक्षण के रुपए भी तीन…

Read More

गन्ना किसानों का भुगतान करे चीनी मिल : DM

बरेली : विकास भवन के सभागार में बुधवार को किसान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें किसानों ने छुट्टा पशु, खाद की दिक्कत और गन्ना भुगतान न होने की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ▶️बहेड़ी चीनी मिल ने अक्तूबर माह में गन्ना किसानों का भुगतान करने को कहा था। इस पर कई किसानों में भुगतान न होने की शिकायत की। ▶️डीएम रविंद्र कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इस माह 40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हुआ तो किसानों की तरफ से चीनी मिल के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही…

Read More

BSNL के आधार केन्द्रों पर प्रतिदिन 10 व माह में न्यूनतम 200 आधार कार्ड बनाने के दिये निर्देश

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक विकास भवन स्थित सभागार में हुई। ▶️बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने में आ रही कठिनाइयों की समीक्षा कर उनके निराकरण, जनसामान्य की सुविधा हेतु आधार केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, पेंडेंसी खत्म करने व अन्य बिंदुओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ▶️बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बीएसएनएल द्वारा संचालित आधार केन्द्रों का पूरा पता, संचालक/इंचार्ज का नाम व मोबाइल नम्बर की सूची बनाकर जिला अर्थ…

Read More
error: Content is protected !!