Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

प्रधानमंत्री आवास योजना व लखपति दीदियों से राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम में 36 सखियों ने लिया हिस्सा

बरखेड़ा।ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों, लखपति दीदियों एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के साथ राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में किया गया।कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से आयोजित हुआ। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा लाभार्थियों एवं लखपति दीदियों से संवाद किया गया।ब्लॉक सभागार में क्षेत्र से पहुंचीं लखपति दीदियों एवं समूह सखियों को ब्लॉक मिशन प्रबंधक रमनजीत ने ऑनलाइन लिंक के माध्यम से कार्यक्रम…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

HRP कॉलेज में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान

बरखेड़ा। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं कैरियर निर्माण के उद्देश्य से कैरियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डॉ. अनूप बेरी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि, रुचियों, भविष्य की योजनाओं एवं कैरियर लक्ष्यों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को योग्यता और रुचि के अनुरूप कैरियर चुनने की सलाह देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान, व्यक्तित्व, कौशल, आत्मविश्वास और रोजगार क्षमता के विकास…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन, मेधावी बच्चे हुए पुरस्कृत

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में शनिवार को ‘सैटरडे एक्टिविटीज’ के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का शानदार आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को आगामी ‘विश्व ओजोन दिवस’ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही प्रतियोगिताओं के जरिए उनकी प्रतिभा को भी निखारा गया। शनिवार सुबह प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० विभव सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को ओजोन परत के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि पृथ्वी की रक्षा के लिए हर साल 16 सितंबर को…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहा गोकश शरीफ गिरफ्तार

पीलीभीत:गोकशी के मामले में वांछित और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी शरीफ को जहानाबाद पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा है। 22 जुलाई को घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकले इस आरोपी को 11 सितंबर 2026 को सितारगंज बाईपास के नए पुल के पास से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। इस पूरे मामले की शुरुआत 20/21 जुलाई की दरम्यानी रात हुई गोकशी की घटना से हुई थी। 21 जुलाई को गौरक्षा हिन्दू दल के उपाध्यक्ष…

Read More

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या आपसी रंजिश के चलते दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में किशोर की गर्दन पर गंभीर चोट आई है और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को दबोच लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय सुरजीत पुत्र दिनेश कुमार गंजरहा मेला देखने के लिए पिपरिया मंडन जा रहा था। अभी…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण की छठी के पर्व पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। ​कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पुरोहित शिवम मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में नगर की महिलाओं और माताओं ने पारंपरिक छठी के गीत गाकर इस रस्म को हर्षोल्लास से निभाया। ​धार्मिक अनुष्ठान के बाद…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर बहादुरपुर गांव के मोड़ पर पीलीभीत बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी की गई।  वहीं चोरों ने पास स्थित बैटरी रिपेयरिंग की दुकान में भी चोरी का असफल  प्रयास किया । दुकान स्वामी मयंक गंगवार ने बताया कि उसकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहादुरपुर गांव के सामने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है गुरुवार रात 8 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर ग्राम नकटा चला गया था आज सुबह…

Read More

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात विक्रमपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर नींव के लिए गड्ढे खोदकर पिलर बनाने का काम शुरू किया गया था। बुधवार सुबह मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों में…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच आगे चल रही कार से टकराकर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने किसी कार्य के चलते अचानक वाहन रोक दिया। पीछे से तेज गति से आ रहा ई-रिक्शा चालक नियंत्रण नहीं रख सका और कार में जा घुसा। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया और यात्रियों…

Read More

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के भव्य आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ​मेला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बरखेड़ा का ऐतिहासिक 138वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला 16 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगा। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण वृंदावन से पधारे रंगमंच कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रासलीला होगी। इसके साथ ही मेले में क्षेत्रीय…

Read More
error: Content is protected !!