Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर बहादुरपुर गांव के मोड़ पर पीलीभीत बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी की गई।  वहीं चोरों ने पास स्थित बैटरी रिपेयरिंग की दुकान में भी चोरी का असफल  प्रयास किया । दुकान स्वामी मयंक गंगवार ने बताया कि उसकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहादुरपुर गांव के सामने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है गुरुवार रात 8 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर ग्राम नकटा चला गया था आज सुबह…

Read More

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात विक्रमपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर नींव के लिए गड्ढे खोदकर पिलर बनाने का काम शुरू किया गया था। बुधवार सुबह मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों में…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच आगे चल रही कार से टकराकर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने किसी कार्य के चलते अचानक वाहन रोक दिया। पीछे से तेज गति से आ रहा ई-रिक्शा चालक नियंत्रण नहीं रख सका और कार में जा घुसा। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया और यात्रियों…

Read More

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के भव्य आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ​मेला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बरखेड़ा का ऐतिहासिक 138वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला 16 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगा। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण वृंदावन से पधारे रंगमंच कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रासलीला होगी। इसके साथ ही मेले में क्षेत्रीय…

Read More

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद बरखेड़ा पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में रचना पत्नी सत्यपाल ने बताया कि उसकी शादी खजुरिया गोटिया निवासी सत्यपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने करीब 12 लाख रुपये खर्च करने के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के अवैध रूप से धार्मिक स्थल (मस्जिद) के निर्माण का प्रयास किया गया। रात के अंधेरे में पिलर खड़े किए जाने की भनक जब सुबह दूसरे समुदाय को लगी, तो गांव में भारी तनाव फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर न सिर्फ अवैध निर्माण रुकवाया, बल्कि रातों-रात खड़े किए गए पिलरों को उखाड़ कर जमीन को वापस समतल कर दिया है। एहतियात के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

अस्थाई गौशाला में गाय की मौत, बजरंग दल पदाधिकारी ने लापरवाही का लगाया आरोप

बरखेड़ा।  थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बजरंग दल के प्रखंड सुरक्षा प्रमुख शिवम ठाकुर ने गौशाला के चौकीदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गौशाला में आवारा पशुओं के पहुंचने के बाद चारा खाने के दौरान उनके और गौशाला में बंधी गाय के बीच संघर्ष हुआ, जिसके चलते गाय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह सुबह गौशाला पहुंचे और मृत…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरखेडा: शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा,अब मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी पीलीभीत की दौड़

बरखेड़ा।कस्बे के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा मिली है। बरखेड़ा में क्लियर व्यू अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ सेवानिवृत्त पतरौल रफीक अहमद और पूर्व लेखपाल बशीर अहमद सिद्दीकी ने फीता काटकर किया।क्लियर व्यू अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सेंटर शुरू होने से अब बरखेड़ा और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर पीलीभीत नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय और आने-जाने का खर्च बचने के साथ ही…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां: निरंजन कुंज में डेयरी संचालक की दबंगई, गोबर और कचरे के ढेर से फैला बीमारियों का आतंक

पीलीभीत।शहर की निरंजन कुंज कॉलोनी इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रही है। बंधन बैंक के पास रहने वाले निवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इसका मुख्य कारण कोई और नहीं, बल्कि क्षेत्र का एक बेलगाम डेयरी संचालक है, जिसने अपनी मनमानी और तानाशाही से पूरी कॉलोनी को डंपिंग ग्राउंड में तब्दील कर दिया है। मिन्नतों और विरोध का नहीं कोई असर जानकारी के अनुसार, बंधन बैंक के समीप स्थित डेयरी का संचालक नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि डेयरी…

Read More

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे तेंदुए ने एक बकरे को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग की लचर कार्यशैली से लोगों में गहरा रोष है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगापुरी गांव निवासी धर्मपाल अपनी बकरियां चराने के लिए क्षेत्र में गया था। वह किसी काम से नहर के दूसरी तरफ गया हुआ था, तभी अचानक तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। आवाज सुनकर…

Read More
error: Content is protected !!