Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

पाऊंनगला के चारों धान क्रय केंद्र मिले बंद, पिछले 10 दिनों से नहीं हुई तौल

बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य  कुंवर महाराज सिंह ने धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम के चारों धान क्रय केंद्र बंद मिले। किसानों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से केंद्रों पर धान की तौल नहीं हुई है। किसान रोज अपनी धान लेकर केंद्र पर आते हैं और बिना तौल के ही वापस लौट जाते हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।शनिवार को जब बरेली रामपुर के विधान परिषद सदस्य परम कुंवर महाराज…

Read More

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद महिला के साथ गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शहपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर उनकी पत्नी…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

13 दिसंबर को पीलीभीत में होगा बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन, युवाओं को मिलेगा विचार और नेतृत्व का मंच

पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13 दिसंबर 2026 को पीलीभीत के सिटी प्लेस में बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली को समझने, विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में संसदीय कार्यवाही का अभ्यास, वाद-विवाद, सार्वजनिक भाषण, नीतिगत विषयों पर चर्चा तथा विचारों का आदान-प्रदान शामिल रहेगा।आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने,…

Read More

मारपीट और अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में घर पर बैठे परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम बर्रामऊ निवासी दीपक कुमार पुत्र रीताराम ने बताया कि 19 नवंबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान कथित तौर पर शराब के नशे में राजेश पुत्र शोभाराम…

Read More

बेटे को बचाने पहुंची महिला से मारपीट व अभद्रता, सिर पर वार कर किया बेहोश

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बररामऊ में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरौमऊ निवासी राजकुमारी पत्नी देवनारायन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना वाले दिन उनके पति काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए हुए थे और वह घर पर अपने छोटे बेटे मोहित के साथ मौजूद थीं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले…

Read More

इलाज के अभाव में दुर्घटना में घायल अधेड़ ने एक माह बाद तोड़ा दम 

बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के गांव मूसेपुर जयसिंह निवासी 47 वर्षीय रीतराम की  आखिरकार इलाज के अभाव में मौत हो गई। आर्थिक तंगी और समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा न मिल पाने के कारण पीड़ित ने घर पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। करीब एक माह पूर्व 19 अक्टूबर को शाम के समय रीतराम अपने भतीजे मान सिंह के साथ मोपेड द्वारा अपनी पुत्री की ससुराल बर्रामऊ जा रहे…

Read More

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर 

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के ग्राम आमडार  निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ​क्षेत्र के गांव आमडार  निवासी हरिचरन पुत्र गंगाराम ने बताया कि 19 नवंबर  की रात करीब 10 बजे पड़ोसी भगवानदास पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, विशाल, नन्हे पुत्रगण भगवानदास तथा अजय पुत्र  निवासी जगतपुर रामनगर कथित तौर पर लाठी व डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। ​आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हरिचरन को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर…

Read More

अतिरिक्त दहेज और कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, मायके पहुंची पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज में कार की मांग, मारपीट और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कस्बा बरखेड़ा वार्ड नंबर 9, मायका निवासी विमलेश पुत्री मुनेंद्र पाल ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका विवाह करीब सात वर्ष पूर्व वर्ष 2019 में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुबे निवासी हितेश कुमार  के साथ हिंदू रीति-रिवाज से…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

विधानसभा चुनाव को लेकर पीलीभीत भाजपा की बैठक,धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, 44 सदस्यीय संचालन समिति का गठन

पीलीभीत।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश की राजनीति का स्वर्णिम युग चल…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

डॉo राघवेंद्र सिंह गंगवार नीमा के जिला अध्यक्ष घोषित

विनय सक्सेना@express views पीलीभीत। गुरूवार को संतोष होटल में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा ) पीलीभीत की साधारण सभा बैठक में चुनाव आयुक्त वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनिल सक्सेना ने सर्वसम्मति से डॉ राघवेंद्र सिंह गंगवार को नीमा पीलीभीत का अध्यक्ष घोषित किया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ दुष्यंत त्यागी ने अपना कार्यभार आगामी सत्र 26- 27 के लिए डॉ प्रदीप अग्रवाल द्वारा प्रस्तावित व डॉ डी एन शर्मा तथा डॉ अश्वनी सचदेवा द्वारा अनुमोदित डॉ राघवेंद्र गंगवार को सौंप दिया। इससे पूर्व पिछले दो वर्षों का आय व्यय व्यौरा डॉ संजीव जौहरी…

Read More
error: Content is protected !!