Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से पहुंचे दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर भिड़ गईं,जबकि चार-पांच युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटना से जुड़े वायरल वीडियो की पुष्टि की है। युवतियों…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका

बरेली ।कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर आराधना मिश्रा मोनाजी के आवाहन पर लगभग पांच गाड़ियों का काफिला लेकर दिल्ली जा रहे बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री नरेंद्र पाल सिंह, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह सहित लगभग दो दर्जन कांग्रेस नेताओं को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चौकी आदेश कुमार, दरोगा मांगेराम सहित आदि पुलिस कर्मियों ने टोल प्लाजा पर नाकाबंदी करके कांग्रेसियों को जबरिया रोक लिया…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का योगी सरकार पर हल्ला बोल, धान की खरीद शून्य, गन्ने का 209 करोड़ बकाया, बोले इस्तीफा दें राज्यमंत्री

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर प्रदेश की योगी सरकार को पूर्ण रूप से ‘किसान विरोधी’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों को बर्बाद कर रही हैं, जिसके चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने मुख्य रूप से धान खरीद में लापरवाही और करोड़ों रुपये के बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया। 12 अक्टूबर तक नहीं खरीदा गया एक भी दाना धान हेमराज वर्मा ने मुख्यमंत्री के खाद्य विभाग पर सवाल…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ मंदिर पर ‘श्री राम वन गमन’ लीला का सजीव व मनमोहक मंचन किया गया। ऐतिहासिक घन्नई तालाब पर राम-केवट संवाद देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। वनवास के दृश्य और प्रभु राम की विदाई को देखकर वहां उपस्थित सभी भक्तगण भाव-विह्वल हो उठे। मंथरा की कुटिल चाल और कैकेयी का वरदान लीला की शुरुआत में दिखाया गया कि श्री राम विवाह के बाद भरत और शत्रुघ्न अपने ननिहाल प्रस्थान करते हैं।…

Read More

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ पालतू गाय के अचानक बेकाबू होकर हमला करने से एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। क्षेत्र के गांव मसीत निवासी   कलावती उम्र 55 वर्ष, पत्नी जगदीश प्रसाद को आज सुबह 6 बजे कलावती अपनी पालतू गाय को बांधने के लिए बाहर ले जा रही थीं। इसी दौरान अचानक गाय…

Read More

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर अपने दामाद और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को मार-पीटकर घर से निकाल दिया है।दी गई तहरीर के अनुसार, पूनम देवी ने अपनी पुत्री आरती की शादी अमरिया थाना क्षेत्र के गांव अंदाह गौटिया निवासी हरपाल पुत्र टोरी लाल के साथ की थी। आरोप है कि जब से आरती ने एक नवजात बच्ची (पुत्री) को…

Read More

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल ने अपने ही पति पर दूसरी महिला को घर में रखने और गाली-गलौज कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले को लेकर बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ​पीड़िता नीलम देवी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पति धनपाल रमबोझा की रहने वाली एक शादी शुदा महिला  को अपने घर में रखना चाहते हैं। आरोप है कि…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को दोपहर 2 बजे ,कथावाचिका राखी शास्त्री ने गोकर्ण और धुंधकारी के प्रसंग का बहुत ही सुंदर और मार्मिक वर्णन किया। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथावाचिका ने बताया कि गोकर्ण और धुंधकारी दो भाई थे। जहाँ गोकर्ण ज्ञानी, पवित्र और संत स्वभाव के थे, वहीं धुंधकारी महाक्रूर, शराबी और कुकर्मी था। बुरे कर्मों और बुरी संगत के कारण धुंधकारी की अत्यंत भयानक मृत्यु…

Read More
home उत्तरप्रदेश बरेली राज्य राष्ट्रीय 

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। मैच में पीलीभीत के कप्तान जगदीश सक्सेना की घातक गेंदबाजी और गुरसेवक की जुझारू नाबाद अर्धशतकीय पारी जीत के मुख्य आकर्षण रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाहजहांपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 32 रन के स्कोर पर इरफान खान (11 रन) के रूप में पहला विकेट गिरा, जिन्हें आशीष की गेंद पर महेश ने कैच…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सुमित रस्तोगी (22) पुत्र नन्नेलाल बुधवार शाम बाइक से शाही में अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान लालकुआं के पास रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल…

Read More
error: Content is protected !!