Latest Posts
home 

शाहाबाद में खाटू श्याम के कीर्तन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, बवाल

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के शाहाबाद में खाटू श्याम के कीर्तन के दौरान विवाद खड़ा हो गया। इसको लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने कीर्तन में बाधा डाली और खाटू श्याम की तस्वीर तोड़ दी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय अधिकारी आशुतोष शिवम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और…

Read More
home 

चौदह दिवसीय श्री कृष्ण लीला मेले का उद्घाटन, 31 अगस्त को कंस बध होगा

बरेली। मीरगंज में सैकड़ों वर्षो पुराने मेले का उद्घाटन मंगलवार को पारम्परिक रीति रीवाज से किया गया। विधि विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गयी। मंगलवार को प्रारम्भ हुये मेले का उद्धघाटन बरेली रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने किया। बता दें कि मीरगंज के मढ़ी सत्याना ग्राउंड पर पिछले सैकड़ों वर्षों से मेले का आयोजन होता चला आ रहा है। मंगलवार को 14 दिवसीय मेले का उद्घाटन बरेली रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष धनेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ अल्फू बाबू ने…

Read More
home 

इतिहास के 96वें पड़ाव पर श्रीगंगा महारानी शोभायात्रा, भक्ति व एकता का संदेश

बरेली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को ऐतिहासिक श्रीगंगा महारानी की 96वीं शोभायात्रा का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। गंगा मंदिर से निकली इस शोभायात्रा का उद्घाटन बरेली मेयर डॉ. उमेश गौतम और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में करीब दो दर्जन सुसज्जित रथ शामिल रहे, जिन पर भगवान की भव्य झांकियां सजी थीं। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। विशेष बात यह रही कि मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दी।…

Read More
home 

पैर फिसलने से पीलाखार नदी में डूबा युवक ,तैराक तलाशने में जुटे

बरेली। मीरगंज के गॉव सिंधौली का चंद्रसेन (40) पुत्र शंकरलाल पीलाखार नदी पानी में डूब गया।वह सोमवार दोपहर बारह बजे से लापता था।लापता को इधर -उधर तलाशा ,लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। अब मंगलवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम भी डूबे युवक की तलाश में जुटेगी। सिंधौली निवासी चंद्र सेन(40) पुत्र शंकर लाल दिवाकर सोमवार दोपहर घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकले थे, लेकिन दोपहर तक घर पर नहीं लौटे।स्वजन ने इधर उधर उनको तलाशा , लेकिन उनका कोई पता…

Read More
home 

अपहरण के बाद 10 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बरेली। जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के टिटौली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10 साल के आहिल पुत्र सखावत का अपहरण कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका फुफेरा भाई वसीम पुत्र नफीस निकला। आरोपी वसीम ने आहिल को अगवा करने के बाद परिवार से 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। बरामदगी के दौरान वसीम ने पुलिस टीम पर…

Read More
home 

जन्माष्टमी मेले में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

बरेली। मीरगंज क्षेत्र के गांव हल्दी कलां में जन्माष्टमी मेले के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव हल्दी कलां में जन्माष्टमी पर हर साल मेला आयोजित होता है। इसी मेले में लाइट का काम करने वाले बृजपाल के साथ अरविंद गया था। बताया जाता है कि अरविंद एक दुकान पर बिजली का बल्ब लगा रहा था, तभी करंट लगने से वह बेहोश…

Read More
home 

बरेली : जन्माष्टमी पर्व पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

बरेली। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में रविवार देर शाम भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य की अगुवाई में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।   कार्यक्रम में एडीजी, डीआईजी, जिलाधिकारी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों ने सहभागिता की। मशहूर शायर वसीम बरेलवी की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। पुलिस लाइन में मंचित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को नृत्य-नाटिका और भजन के माध्यम से जीवंत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कोतवाली थाना…

Read More
home 

आंवला में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण

उमाभारती बोलीं रानी राष्ट्र की धरोहर बरेली। जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर आंवला में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा भी हुई, जिसमें रानी अवंतीबाई के जीवन संघर्ष और बलिदान से सभी को अवगत कराया गया। मंच से समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री उमा…

Read More
home 

बरेली: 10 चोरी की बाइक के साथ 6 बाइक चोर गिरफ्तार

बरेली। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों में संलिप्त 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए चोर जिले के…

Read More
home 

देवहा नदी में उफान, पीलीभीत में बाढ़ का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

पीलीभीत। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच ड्यूनी डैम से 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से देवहा नदी उफान पर है। इसके चलते शहर और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार को कई निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। ड्यूनी डैम में पानी का दबाव बढ़ने के बाद गुरुवार सुबह से ही देवहा नदी में पानी छोड़ा जाने लगा, जो रात तक 51 हजार क्यूसेक पहुंच गया। इससे नदी…

Read More
error: Content is protected !!