Latest Posts
   
home 

नाबालिग बच्चियों से गलत काम करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार

बरेली। थाना इज्जत नगर पुलिस को मुनब्बर हुसैन पुत्र अब्दुल हसन निवासी मोहल्ला शिकारपुर चौधरी थाना इज्जतनगर,बरेली द्वारा दो नाबालिग बच्चियों के साथ गलत काम करने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई । प्राप्त सूचना के आधार पर एफआईआर पंजीकृत की गई। अभियुक्त मुनब्बर हुसैन पुत्र अब्दुल हसन ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में अभियुक्त मुनब्बर हुसैन दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है । घायल अवस्था में अभियुक्त को…

Read More
home 

बरेली की दानिया खान ने मंदिर में की शादी,अपनाया हिंदू धर्म

बरेली। उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी दानिया खान ने मंदिर में शादी करके हिंदू धर्म अपना लिया। दानिया ने हिंदू रीतिरिवाज से अपनी पसंद के लड़के से शादी कर अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल कर दिया। दानिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो खुद अपनी मर्जी से हिंदू बनने की बात बोल रही है। दानिया ने कहा”हम लोगों को कुछ हुआ तो मेरे पैरेंट्स और पुलिस जिम्मेदार होगी”। एक अन्य वीडियो में दानिया ने अपने माता-पिता को क्लीन चिट देते हुए कहा”मेरे माता-पिता…

Read More
home 

बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड शुगर मिल को नही मिल पा रहा पर्याप्त गन्ना,पेराई बन्दी की दी सूचना

पीलीभीत,बरखेडा ।बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल बरखेडा द्वारा तृतीय एवं अंतिम मिल बंदी सूचना सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड को भेज दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए, चीनी मिल के यूनिट आशीष त्रिपाठी ने बताया कि पिछले 10 दिनों से गेट व वाह्य क्रय केन्द्रों पर फ्री खरीद की जा रही है, इसके बावजूद भी चीनी मिल को प्रयाप्त गन्ना नहीं मिल पा रहा है,और मिल 8 से 10 घंटे भी नहीं चल पा रहीं हैं । जिसके कारण पेराई कार्य बाधित हो रहा है। चीनी मिल द्वारा…

Read More
home 

अवैध खनन कर रही जेसीबी को खनन अधिकारी ने दबोचा,मचा हड़कंप

बरखेड़ा।क्षेत्र मे लम्बे पैमाने पर चल रहे अवैध खनन की शोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया।वही वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग व खनन विभाग ने गाजीपुर कुंडा देवहा नदी पर छापेमारी की आधा दर्जन से अधिक ट्रेक्टर ट्राली मौके से भागने में सफल हुए लम्बे समय से दिन रात मे अवैध खनन किया जा रहा था। वही पेट्रोल पंप के पास सिमरिया गांव जाने वाली कच्ची रास्ते पर बहादुरपुर गांव के पशिम मे देवहा नदी के समीप अवैध खनन का काला कारोबार किया…

Read More
home 

ABSA के कहने पर ड्राइवर ने ली 5 हजार रुपये रिश्वत, रंगेहाथ गिरफ्तार

बरेली : बिथरी चैनपुर विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अवनीश प्रताप के कहने पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते उनके ड्राइवर वीरपाल को *एंटी करप्शन की टीम* ने बृहस्पतिवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम उसे कोतवाली लेकर आई। ▶️कैंट थाने के मोहनपुर गांव स्थित पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इलियास ने शिकायत दर्ज की थी कि बीईओ ने उनसे माह अप्रैल व मई का रुका वेतन निकलवाने के बदले पांच हजार रुपये मांगे थे। ▶️अधिकारी के कहने पर उनके कार्यालय के बाहर वीरपाल…

Read More
home 

गौवंश तस्करों और पुलिस में हुई मुठभेड़,3 गिरफ्तार

बरेली। इज्जतनगर पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी से जुड़े तीन तस्करों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन तमंचे आठ खोखे कारतूस चार जिंदा कारतूस गौकशी के उपकरण एक पिकअप गाड़ी एक ईको कार एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 900 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने शहर में गौकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया हुआ था इसी बीच रात एसओजी और थाना इज्जतनगर पुलिस को सूचना मिली कि…

Read More
home 

अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

  पीलीभीत।केंद्र सरकार द्वारा 2025 में लाए जाने वाले अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में देशभर के वकीलों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पीलीभीत में आज कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत ने अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक-2025 के प्रस्तावित प्रारूप पर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री व विधि एवं न्यायमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट को दिया। केन्द्र सरकार ने अधिवक्ता संशोधन विधेयक-2025 के प्रारूप पर 28 फरवरी तक आपत्ति आमंत्रित की हैं  उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अधिवक्ताओं द्वारा दिये ज्ञापन में…

Read More
home 

पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, 4 यूवतियां और दो यूवक आपत्तिजनक स्थिति मे मिले,आपत्तिजनक वस्तुएँ भी बरामद

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस को वहां से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं, जबकि चार युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान, स्पा सेंटर का संचालक फरार हो गया। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। डायल 112 को सूचना मिली थी कि प्रेमनगर इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है।…

Read More
home 

कुत्तों का आतंक, दो वर्षीय बच्चे पर हमला

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गांव लभारी में अब्दुल रहीम का दो वर्षीय पुत्र सैफुर अली कुत्ते के हमले का शिकार हो गया।कुत्ते ने अचानक बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर ध्यान देने और उचित…

Read More
home 

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए कारोबारी से लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार

बरेली। व्हाट्सएप पर फर्जी दस्तावेज भेजकर लोगों को ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने उनके पास से कई फर्जी दस्तावेज, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इसके अलावा, उनके बैंक खातों में जमा 10 लाख रुपये फ्रीज कर दिए। कोतवाली थाना क्षेत्र के राधेश्याम एनक्लेव निवासी व्यापारी राघव अग्रवाल के साथ लाखों की ठगी हुई थी। उन्होंने 11 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस…

Read More
error: Content is protected !!