Latest Posts
   
home 

बरेली जंक्शन पर जनरल टिकटों की बंपर बिक्री, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़

  बरेली। जंक्शन पर यात्रियों की बेतहाशा भीड़ इस बात का प्रमाण है कि रेलवे के इंतजाम पूरी तरह नाकाफी साबित हो रहे हैं। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों स्टेशन पर जनरल टिकटों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बरेली जंक्शन से प्रतिदिन लगभग 13 हजार जनरल टिकटें बेची जा रही हैं, जिनमें 90% यात्री प्रयागराज जाने वाले हैं। प्रयागराज में महाकुंभ अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, और इसी के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी लगातार बढ़ रही है। ट्रेनों की…

Read More
home 

दिल्ली हादसे के बाद यूपी में अलर्ट, बरेली जंक्शन पर डीएम-एसएसपी का औचक निरीक्षण

बरेली।दिल्ली में हुए हालिया हादसे के बाद उत्तर प्रदेश में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में बरेली के जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने रेलवे जंक्शन का दौरा किया। महाकुंभ 2025 और आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस…

Read More
home 

समोसे खाने के बहाने बुला कर युवक को दबंगो ने मारी गोली

बरेली।समोसे खाने के बहाने बुला कर युवक को दबंगो ने  गोली मारी।फरीदपुर थाना क्षेत्र के सिमरा केसरपुर गांव के रजत को गांव के ही सुनील और महिपाल ने  पैर में गोली मार दी। रजत देर रात घर से समोसा खाने की बात कहकर घर से निकला था।घायल रजत को ईलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद  पुलिस ने दोनो आरोपियो को  हिरासत में ले लिया है।  

Read More
home 

गोपनीय हेल्प लाईन सूचना पर छह जुआरी पकड़े,18800 रुपए बरामद

बरेली।मीरगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव में गोपनीय व्हाट्सएप हेल्प लाईन नंबर पर प्राप्त सूचना पर होने पर मीरगंज थाना पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 18800, रूपये और ताश की बरामद करने का दावा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना प्रभारी प्रयाग राज सिंह को गोपनीय व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत मिली कि जंगल में जुआ खेला जा रहा है सूचना पर थाना प्रभारी ने थाने से उपनिरीक्षक सूरज पाल को टीम के साथ बताए स्थान पर भेजा…

Read More
home 

हिन्दू महासभा ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पूर्व सूचना के बाद भी नगर पालिका ने नहीं खोला पार्क का गेट, हिन्दू महासभा में दिखा रोष पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम को पाकिस्तानी हमले में पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर जवानों को जिले के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शहीदों और सैनिकों के सम्मान में नारे लगाने के बाद लोगों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर मार्च निकाला। इसके बाद शहीदों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पूर्व सूचना के बाद भी नगर…

Read More
home 

पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शहर में पैदल गश्त की गयी

बरेली। गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बरेली डॉ० राकेश सिंह एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली अनुराग आर्य द्वारा पुलिस बल के साथ रिजर्व पुलिस लाईन से चौपुला, बिहारीपुर चौकी, खलील तिराहा से होते हुए थाना कोतवाली तक पैदल गश्त की गई। यह गश्त आगामी त्यौहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आयोजित की गई। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक किया और अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बरेली पुलिस…

Read More
home 

पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक युवक को किया गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान रहपुरा अंडर पास से चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक लगभग 15 दिन पहले पिपरिया गांव निवासी मुकुट सिंह की बाइक अपने गांव से शादी समारोह कार्यक्रम के दौरान चोरी हो गई थी। पीड़ित मुकुट सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कर लिया था। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार 12 फरवरी शाम पुलिस टीम हाइवे के निकट रहपुरा अंडर…

Read More
home 

ठेकेदार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस की गोली से घायल

  बरेली। सेटेलाइट बस स्टैंड पर पार्सल ठेकेदार के भाई की गोली मारकर हत्या करने और ठेकेदार को भी गोली मारने के आरोपी कुली नौबत यादव के पैर में पुलिस की गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार शाम घटना के बाद ही नौबत यादव को हिरासत में ले लिया गया था पुलिस के मुताबिक नौबत यादव ने पूछताछ में बताया था कि उसने घटना के बाद तमंचा भरतौल रोड पर खाली गोदाम के पास फेंक दिया था ।देर रात पुलिस उसे तमंचा बरामद करवाने ले गई…

Read More
home 

बरेली में मुठभेड़: रामपुर के छह बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दर्द से तड़पा गैंगस्टर

बरेली। इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बरेली में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान रामपुर के बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि इस्लामिया ग्राउंड में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। इसके बाद…

Read More
home 

गगन गुटका व्यापारी के यहां इनकम टैक्स का छापा।

बरेली। थाना प्रेम नगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर गुप्ता चौराहे के पास सरिता कैफे के सामने गगन गुटका एजेंसी के मालिक अमित भारद्वाज के यहां सुबह 6:00 बजे इनकम टैक्स की रेड पड़ी अमित भारद्वाज के खिलाफ इनकम टैक्स की यह कार्रवाई उनके कई ठिकानों पर जारी है। बताया जा रहा है आय से अधिक संपत्ति और टैक्स में हेरा फेरी को लेकर की जा रही इनकम टैक्स की कार्रवाई। अमित भारद्वाज गगन गुटका एजेंसी के साथ-साथ बरेली के राष्ट्र जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है और हिंदू…

Read More
error: Content is protected !!