Latest Posts
   
home 

बरेली में पुलिस का फ्लैग मार्च, विजयदशमी से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

बरेली। जुमे की नमाज़ के बाद हुए बवाल के मद्देनज़र प्रशासन सतर्क हो गया है। विजयदशमी पर्व को लेकर मंगलवार को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। भारी पुलिस बल और अधिकारी पैदल गश्त करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते नज़र आए। फ्लैग मार्च की अगुवाई एसपी साउथ आंशिका वर्मा ने की। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी भी शामिल रहीं। सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल सड़क पर उतरा और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। फ्लैग मार्च कोतवाली थाना क्षेत्र से शुरू होकर शहर…

Read More
home 

बरेली बवाल के मुख्य आरोपी आइएमसी पार्टी प्रवक्ता डॉ. नफीस और उसका बेटा गिरफ्तार, भेजा जेल

अब तक 81 आरोपियों भेजा जय चुका है जेल रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली। बवाल के मामले में आरोपी डॉ. नफीस खां और उसके बेटे फरमान समेत आठ और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बुधवार को कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। यह दोनों शाहजहांपुर जनपद के रहने वाले हैं। बवाल के बाद से अब तक कुल 81 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया…

Read More
home 

बरेली बवाल के 2 अन्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली। 26 सितम्बर को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में शामिल आरोपियों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। सोमवार रात सीबीगंज थाना क्षेत्र के बंडीया नहर के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शातिर आरोपी इदरीस और इकबाल को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शाहजहांपुर निवासी हैं। इदरीस पर 20 और इकबाल पर 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों शाहजहांपुर से आकर बरेली बवाल में शामिल…

Read More
home 

धार्मिक धरोहर पर बुलडोज़र चलने से ग्रामीणों में रोष, लेखपाल और भूमाफिया पर संगीन आरोप

बीसलपुर (पीलीभीत)।ग्राम गोवल पतीपुरा के एक प्राचीन धार्मिक स्थल को गाँव के सत्यपाल यादव पुत्र मैकूलाल द्वारा राजस्व अधिकारियों की सांठगांठ से क्षति पहुंचाने का आरोप है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहाँ की सांस्कृतिक धरोहर को मिटाने का प्रयास किया गया है। बताया गया कि भूमाफिया ने प्राचीन नीम का पेड़ कटवा दिया, वहीं सदियों पुराना कुंआ और शिवलिंग भी तोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत 28 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस सं. 40015125020932) पर दर्ज कराई। जाँच के लिए पहुँचे क्षेत्रीय लेखपाल सनी…

Read More
home 

निर्दोषों पर नहीं होगी कोई कार्रवाई, उपद्रवियों को मिलेगी कड़ी सजा : DM

बरेली। जिले में हाल ही में हुये घटनाक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी, लेकिन जो लोग माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “बरेली की फिजा को किसी भी हाल में खराब नहीं होने दिया जाएगा। जनपद के नागरिक संयम रखें, कानून का पालन करें और किसी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर…

Read More
home 

बरेली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध चार्जिंग स्टेशन ध्वस्त और बरातघर सील

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली। बवाल की साजिश रचने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में सपा पार्षद उमरान रजा के अवैध चार्जिंग स्टेशन को ध्वस्त कर दिया। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा पार्षद ओमान रजा के अवैध चार्जिंग स्टेशन को बुलडोजर से ध्वस्त…

Read More
home 

बरेली: तौकीर रज़ा का खास नदीम पुलिस वायरलेस के साथ पकड़ा गया, 31 गिरफ्तार

  रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली। हाल ही में हुए बरेली बवाल की जांच में पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है। पता चला है कि मौलाना तौकीर रज़ा खां का करीबी और भरोसेमंद साथी नदीम खां न केवल उपद्रव की अगुवाई कर रहा था, बल्कि उसने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी का वायरलेस हैंडसेट भी छीन लिया था। रविवार देर रात पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर वायरलेस बरामद कर लिया। भीड़ को भड़काने में निभाई मुख्य भूमिका एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बवाल के दौरान नदीम सबसे…

Read More
home 

हिन्दू महासभा की बैठक सम्पन्न, युवाओं को सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व

पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय उर्मिल बारातघर में जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से युवाओं को दायित्व सौंपे गए। राहुल राठौर को युवा जिला उपाध्यक्ष, अमित अवस्थी को युवा जिला मंत्री, नरेश राठौर को युवा जिला सचिव, नितिन मिश्रा को युवा नगर अध्यक्ष, अभिषेक शंखधार को युवा नगर महामंत्री और निखिल गुप्ता को युवा…

Read More
home 

बरेली: तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद इंटरनेट सेवा बंद

बरेली। मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए बरेली में 3 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। अफवाहों के फैलने और माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आदेश के मुताबिक इंटरनेट सेवा 29 सितम्बर की रात 12:30 बजे तक बंद रहेगी। पुलिस ने बताया कि मौलाना तौकीर रज़ा के साथ 7 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तौकीर पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार की नमाज के बाद लोगों को…

Read More
home 

पीलीभीत: थाना समाधान दिवस पर मेधावी छात्राएं बनीं एक दिन की थाना प्रभारी।

जिलाधिकारी ने सुनीं जनशिकायतें पीलीभीत। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कोतवाली पूरनपुर पहुंचकर जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान भूमि विवाद, विद्युत समस्या सहित कई शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी दशा में कोई शिकायत अधिक समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर विवादों का निस्तारण कराया जाए। साथ ही…

Read More
error: Content is protected !!