गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी
शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। मैच में पीलीभीत के कप्तान जगदीश सक्सेना की घातक गेंदबाजी और गुरसेवक की जुझारू नाबाद अर्धशतकीय पारी जीत के मुख्य आकर्षण रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाहजहांपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 32 रन के स्कोर पर इरफान खान (11 रन) के रूप में पहला विकेट गिरा, जिन्हें आशीष की गेंद पर महेश ने कैच…
Read More